अजमेर में पकड़े गए एक ही परिवार के पांच संदिग्ध बांग्लादेशी (सांकेतिक तस्वीर) अजमेर में विशेष टीम ने दरगाह क्षेत्र में कई जगहों पर तलाशी ली कार्रवाई के दौरान टीम ने 63 वर्षीय माजिद अली का पता लगाया । अजमेर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए एक साल से अभियान जारी है।
इस अभियान के तहत शुक्रवार को एक ही परिवार के पांच संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। अब उच्च स्तरीय माध्यम से इनके निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी। अजमेर जिले के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि विशेष टीम ने दरगाह क्षेत्र में कई जगहों पर तलाशी ली।
इनमें दरगाह बाजार, जालियां कब्रिस्तान, अंदरकोट, नई सड़क, तारागढ़ पहाड़ी, सिलावट मोहल्ला, बड़े पीर का चिल्ला, लंगरखाना गली, चश्मा-ए-नूर, त्रिपोलिया गेट, सोहले खंभा, झालरा और लाखन कोटड़ी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान टीम ने 63 वर्षीय माजिद अली का पता लगाया। वह बांग्लादेश के ढाका जिले के मोहम्मदपुर स्थित जोहरी मोहल्ले का निवासी है।
उसके साथ उसकी पत्नी फरजान खान, दो बेटे और एक बेटी भी मिले। परिवार वर्ष 2007 में अवैध रूप से सीमा पार कर दिल्ली पहुंचा था और फिर 2009 में अजमेर दरगाह में जियारत के लिए आया था। उसके बाद यहीं अवैध रूप से रहने लगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं