सोमवार, 09 नवंबर 2026 06:43 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 4,616 व्यूज

सोशल मीडिया की चकाचौंध से दूर सितारों का जश्न, अगस्त्य नंदा, टिस्का और अदा शर्मा कैसे मनाते हैं 'सिंपल दीवाली'

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 05:50 PM IST
सोशल मीडिया की चकाचौंध से दूर सितारों का जश्न, अगस्त्य नंदा, टिस्का और अदा शर्मा कैसे मनाते हैं 'सिंपल दीवाली'

अगस्त्य नंदा, टिस्का चोपड़ा और अदा शर्मा ने हाल ही में ये खुलासा किया है कि ये तीनों अन्य फिल्मी सितारों की तुलना में दीवाली कैसे मनाते हैं। टिस्का चोपड़ा, अगस्त्य नंदा और अदा शर्मा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम) प्रियंका सिंह, मुंबई: दीवाली का पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और खुशियों की सौगात लेकर आता है।

आम इंसान हो या फिल्मी सितारे, यह त्योहार सभी को अपनों के करीब लेकर आता है। जहां एक तरफ इंटरनेट मीडिया पर सितारों की खूबसूरत तस्वीरों, रील्स और पोस्ट्स की होड़ लगी रहती है, वहीं दूसरी तरफ असल जिंदगी में उनकी दीवाली काफी हद तक आम लोगों जैसी ही होती है। सेलिब्रिटीज भी परिवार के साथ सुकून से समय बिताना चाहते हैं और फुर्सत मिलने पर ही इन खुशियों की एक छोटी सी झलक सोशल मीडिया पर साझा करते हैं।

बच्चन परिवार की दिवाली और होली हमेशा से चर्चा का विषय रही हैं। हिंदी सिनेमामहानायक अमिताभ बच्चन के नाती और द आर्चीज व इक्कीस फिल्मों के अभिनेता अगस्त्य नंदा हाल ही में इंस्टाग्राम पर आए हैं। ऐसे में वह इसे समझ रहे हैं कि कैसे वहां त्योहार की झलक दिखाएंगे।

वह कहते हैं कि मैं इंस्टाग्राम पर नया हूं, मेरे बहुत ज्यादा फालोअर्स नहीं हैं, तो मुझे नहीं लगता है कि मैं वहां पर जो पोस्ट करूंगा, उससे कोई फर्क पड़ेगा। न ही वह मुझसे बहुत ज्यादा प्रभावित होंगे। मैं वैसे भी अपनी ज्यादा तस्वीरें पोस्ट नहीं करता हूं।

इसलिए दीवाली को लेकर मैंने ऐसी कोई खास रणनीति नहीं बनाई है कि ऐसा क्या पहनूं की उसे पोस्ट कर पाऊं। मैं थोड़ा सा प्राइवेट इंसान हूं। मैं फोन के साथ इतना अच्छा नहीं हूं, मुझे सेल्फी लेना नहीं आता है।

मुझे लगता है कि मैं उतना मनोरंजक नहीं हूं, तो बहुत ज्यादा इंटरनेट मीडिया पर रहता नहीं हूं। बाकी मेरी दीवाली भी वैसी ही होती है, जैसी किसी आम इंसान की होती है। कई लोगों को लगता है कि यह तो कलाकार हैं, फिल्मों में काम करते हैं, तो इनकी दीवाली आम लोगों से अलग होगी, लेकिन ऐसा होता नहीं है।

हमारे यहां भी पूरा परिवार साथ में मिलकर बैठते हैं, पूजा-पाठ करते हैं, कुर्ता-पायजामा पहनते हैं। साथ खाना खाते हैं। दीवाली पूरे देश के लिए ही बहुत शुभ दिन होताहै।

दीवाली पर आपको अपने परिवार के साथ रहने का मौका मिलता है। अभिनेत्री व निर्देशिका टिस्का चोपड़ा दीवाली पर दिल्ली में अपने ससुराल में हैं। वह अपनी फिल्मों का काम निपटाकर दीवाली परिवार के बीच मना रही हैं।

टिस्का इंटरनेट मीडिया पर काफी सक्रिय हैं, लेकिन वह केवल वहां पोस्ट करने के लिए त्योहार नहीं मनाती हैं। उनके लिए दीवाली एक उत्सव है, जिसका अर्थ है। वह कहती हैं कि मुझे लगता है कि जिंदगी नीरस सी हो जाती है, अगर त्योहार न हों।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

गोवा में होटल के कमरे से सौरव जोशी ने पत्नी अवंतिका के साथ शेयर कर दिया ऐसा वीडियो, लोगों को याद आया MMS

मनोरंजन • अखिल भारतीय

23 साल पहले आया Kumar Sanu का 'लव एंथम', चार्टबस्टर में रहा नंबर वन; अक्षय कुमार पर फिल्माया गया गीत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कैसे Raj Kapoor की एक सीख बनी सिनेमा की नींव ? 'शोले' से लेकर K3G तक, हिंदी फिल्मों में झलकती है श्रीराम कथा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

3 दिन में शूट हुआ था Sunny Deol की ब्लॉकबस्टर का क्लाईमैक्स, डायरेक्टर संग ले लिया था पंगा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Bhojpuri Song: जब आम्रपाली दुबे को निरहुआ ने किया बेकाबू, मचल गया हसीना का रोम रोम और फिर।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

नाबालिग लड़की से मिलने की मिली ऐसी सजा, युवक और उसके पिता को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया

मनोरंजन • अखिल भारतीय

बड़े पर्दे पर सजेगी महफिल! एक्शन, रोमांस और कॉमेडी का लगेगा तड़का, नवंबर में रिलीज होंगी ये 5 बड़ी फिल्में

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल