बुधवार, 18 नवंबर 2026 02:19 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
साइबर दुनिया अखिल भारतीय 13,821 व्यूज

'बदला देश की आंतरिक सुरक्षा का ढांचा', केंद्रीय गृह सचिव ने नए खतरों को लेकर किया आगाह

DARSH NEWS डेस्क • 18 Oct 2026, 02:00 AM IST
'बदला देश की आंतरिक सुरक्षा का ढांचा', केंद्रीय गृह सचिव ने नए खतरों को लेकर किया आगाह

देश की आंतरिक सुरक्षा का परिदृश्य बदल चुका : केंद्रीय गृह सचिव (फाइल फोटो) केंद्रीय गृह सचिव ने कहा कि अब साइबर क्राइम और ड्रग्स तस्करी देश के लिए नई चुनौतियां केंद्रीय गृह सचिव बोले आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी पुरानी चुनौतियों पर नियंत्रण पा लिया गया है । केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने कहा कि देश का पारंपरिक आंतरिक सुरक्षा परिदृश्य बदल चुका है।

आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी पुरानी चुनौतियों पर नियंत्रण पा लिया गया है, जबकि अब साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध प्रवासन जैसे नए खतरे सामने आए हैं। यहां सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आइपीएस के 78वें बैच की दीक्षा परेड को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संदेश साझा किया।

इस संदेश में आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता, समयबद्ध कार्रवाई और खुफिया सूचनाओं के बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। इसमें शाह ने कहा कि युवा अधिकारियों की केंद्र की स्मार्ट बार्डर पहल के जरिये सीमाओं की सुरक्षा में अहम भूमिका है। इस पहल में आधुनिक तकनीकों, एकीकृत निगरानी, डिजिटल प्रणालियों और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय का इस्तेमाल किया जाता है।

उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई, बेहतर समन्वय, तकनीक आधारित जांच और ‘नशामुक्त भारत’ का लक्ष्य हासिल करने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। मोहन ने प्रशिक्षु आइपीएस से मादक पदार्थों, साइबर अपराध और अवैध प्रवासन जैसी आंतरिक सुरक्षा की नई चुनौतियों से निपटने की तैयारी का आह्वान किया।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल