बुधवार, 18 नवंबर 2026 02:19 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
साइबर दुनिया अखिल भारतीय 9,229 व्यूज

पीएम-सीएम के डीपफेक वीडियो से साइबर अपराधी कर रहे ठगी, I4C ने जारी किया अलर्ट

DARSH NEWS डेस्क • 19 Oct 2026, 11:36 PM IST
पीएम-सीएम के डीपफेक वीडियो से साइबर अपराधी कर रहे ठगी, I4C ने जारी किया अलर्ट

गृह मंत्रालय के तहत आइ4सी ने अलर्ट जारी किया है कि साइबर अपराधी प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और मुख्यमंत्रियों के डीपफेक वीडियो का इस्तेमाल कर लोगों से ठगी कर रहे हैं। डीपफेक वीडियो से साइबर अपराधी कर रहे ठगी। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है) साइबर अपराधी डीपफेक वीडियो से कर रहे हैं ठगी।

फर्जी सरकारी योजनाओं के नाम पर हो रहा फ्रॉड। आइ4सी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आइ4सी) ने सोमवार को अलर्ट जारी किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के डीपफेक वीडियो का इस्तेमाल कर अपराधी साइबर फ्रॉड कर रहे हैं।

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी विज्ञापनों के जरिये लोगों से ठगी की जा रही है। लोग फर्जी सरकारी योजनाओं के तहत आर्थिक मदद का वादा करते हैं और लोगों को झांसे में ले लेते हैं। आइ4सी ने बताया कि राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई (एनसीटीएयू) ने पाया है कि ऐसे विज्ञापनों के जरिये फाइनेंशियल फ्रॉड बढ़ रहा है जिनमें जरूरतमंदों को वित्तीय सहायता देने का वादा करने वाली कथित सरकारी योजनाओं का प्रचार किया जाता है।

इन विज्ञापनों में जानी-मानी सार्वजनिक और राजनीतिक हस्तियों का रूप धरा जाता है। चेतावनी में कहा गया- " यह विज्ञापन भारत के प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित जाने-माने आम और राजनीतिक हस्तियों की नकल करके फर्जी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को प्रमोट करते हैं और फाइनेंशियल मदद का वादा करते हैं।

" इसमें आगे कहा गया है कि टैक्स, प्रोसेसिंग फीस या रजिस्ट्रेशन चार्ज के नाम पर रकम मांगी जाती है। इसके साथ ही साइबर ठग स्क्रैच कार्ड और स्पिन एंड विन जैसी स्कीमों के जरिए कैश बैक का लालच भी देते हैं। पीड़ितों को इन विज्ञापनों के माध्यम से धोखाधड़ी वाली वेबसाइटों पर भेजा जाता है, जहां उनसे बार-बार भुगतान कराया जाता है।

कई मामलों में पीड़ितों को विदेशी नंबरों से फोन आते हैं, जिनमें अधिकांश पाकिस्तान के देश कोड +92 से शुरू होते हैं। आइ4सी ने लोगों को सलाह दी है कि वे इंटरनेट मीडिया पर दिखने वाले विज्ञापनों पर कोई भी कदम उठाने से पहले संबंधित सरकारी विभागों की आधिकारिक वेबसाइटों पर कल्याणकारी योजनाओं की पुष्टि करें।

अनजान व्यक्तियों के साथ व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से भी बचें। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

साइबर दुनिया • अखिल भारतीय

समुद्र की गहराई से साइबर स्पेस तक: हिंद महासागर में केबल बिछाएगा भारत, क्वाड में चीन को सीधा संदेश

साइबर दुनिया • अखिल भारतीय

साइबर सुरक्षा के लिए 13 लाख प्रोफेशनल्स की जरूरत, डीपीडीपी कानून अगले से होगा लागू

साइबर दुनिया • अखिल भारतीय

ग्रामीण बैंकों से डिजिटल पेमेंट तक पर साइबर खतरा, सरकार का प्लान तैयार; 24 घंटे काम करेगा कंट्रोल रूम

साइबर दुनिया • अखिल भारतीय

बैंक डेटा लीक के बाद नया संकट, हैकर्स के निशाने पर PHP सर्वर; आईटी मंत्रालय सतर्क

साइबर दुनिया • अखिल भारतीय

'बदला देश की आंतरिक सुरक्षा का ढांचा', केंद्रीय गृह सचिव ने नए खतरों को लेकर किया आगाह

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल