शनिवार, 14 नवंबर 2026 04:39 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 14,142 व्यूज

तृणमूल पर हमलावर हुए सीएम शुभेंदु, बोले- TMC सरकार में ग्रामीण आवास योजना में हुई गड़बड़ी की CID करेगी जांच

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 01:57 AM IST
तृणमूल पर हमलावर हुए सीएम शुभेंदु, बोले- TMC सरकार में ग्रामीण आवास योजना में हुई गड़बड़ी की CID करेगी जांच

तृणमूल सरकार में ग्रामीण आवास योजना में हुई अनियमितता की सीआईडी से कराई जाएगी जांच : शुभेंदु मुख्यमंत्री ने आवास योजना के अपात्र लाभार्थियों को 30 नवंबर तक रकम लौटाने की दी मोहलत 12 हजार अपात्र लाभार्थियों को मिला था पैसा, एक हजार ने लौटाई रकम, शेष 11 हजार को अंतिम चेतावनी राज्य ब्यूरो, कोलकाता।

पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान बंगाल की ग्रामीण आवास योजना में अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अपात्र लाभार्थियों को सरकारी राशि लौटाने के लिए शुक्रवार को 30 नवंबर तक की समय-सीमा तय कर दी। निर्धारित अवधि में रकम वापस नहीं करने वालों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय नवान्न सभागार से मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के कार्यक्रम में यह चेतावनी दी। कहा कि जरूरत पड़ने पर सीआइडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित कर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक, जांच में अब तक 12 हजार अपात्र लाभार्थियों की पहचान हुई है, जिन्होंने योजना के तहत सरकारी सहायता प्राप्त की थी।

इनमें से एक हजार लोगों ने रकम वापस कर दी है, जबकि शेष 11 हजार लाभार्थियों से राशि की वसूली बाकी है। राज्य सरकार ने इन्हें 30 नवंबर तक रकम लौटाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने 57 हजार ऐसे लाभार्थियों का भी उल्लेख किया, जिनके नाम आवास योजना की सूची में सामने आए हैं।

उन्होंने अधिकारियों को यह पता लगाने का निर्देश दिया कि इन लोगों के बैंक खातों में सरकारी सहायता कैसे पहुंची। साथ ही यह भी जांचने को कहा कि किन अधिकारियों ने इनके नामों की सिफारिश की थी। यदि जांच में अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

केरल: प्रेमी का अपहरण कर हत्या कराने के लिए किशोरी ने दोस्तों को दी सुपारी; हमले में बाल-बाल बचा युवक

खेल समाचार • अखिल भारतीय

छठ पूजा पर रामायण रिसर्च काउंसिल शुरू करेगी 'श्रीसीता-सम्मान' अभियान, देशभर की प्रेरणादायी महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

खेल समाचार • Bhopal

मध्य प्रदेश में बड़ा खेला: भोपाल में एसबीआई के लॉकर से सोने के जेवर गायब, नहीं हुई एफआईआर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'बिना औपचारिक जांच के बनते हैं PAN और वोटर कार्ड', नागरिकता के दावे पर गुवाहटी हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

89 पर आउट होकर भारत की शर्मनाक हार, कोहली, रोहित, श्रेयस ने बनाया जीरो, टीम इंडिया की गजब बेइज्जती

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तेलंगाना: चार करोड़ के कर्ज में डूबा पड़ोसी बना कातिल, फ्लैट में घुसकर किया महिला का मर्डर; 21 तोला सोना लूटा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'मेरा फोन टैप किया जा रहा, मेरे पास सबूत। ', राहुल गांधी का बड़ा आरोप

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल