शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 03:24 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 19,433 व्यूज

89 पर आउट होकर भारत की शर्मनाक हार, कोहली, रोहित, श्रेयस ने बनाया जीरो, टीम इंडिया की गजब बेइज्जती

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 02:10 PM IST
89 पर आउट होकर भारत की शर्मनाक हार, कोहली, रोहित, श्रेयस ने बनाया जीरो, टीम इंडिया की गजब बेइज्जती

माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेले गए चौथे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को हर विभाग में पछाड़ते हुए 244 रनों की एकतरफा और ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 333 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में भारतीय बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम महज 26।

4 ओवरों में 89 रनों पर सिमट गई। भारत द्वारा टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला उस समय गलत साबित होता दिखा, जब न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की। टिम साइफर्ट ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों पर 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 58 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।

हालांकि असली शो विल यंग के नाम रहा। शुरुआती जीवनदान मिलने के बाद यंग ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 108 गेंदों पर 14 चौकों तथा 4 छक्कों की सहायता से 125 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। मध्यक्रम में फिन एलन ने भी 30 गेंदों में 41 रन बनाकर रन गति को बनाए रखा, जबकि निचले क्रम में कप्तान मिचेल सैंटनर के 24 और क्रिस्टियन क्लार्क के 22 रनों की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम पूरे 50 ओवर खेलकर 333 रन बनाने में सफल रही।

भारत की ओर से अक्षर पटेल सबसे किफायती गेंदबाज रहे, जिन्होंने दो विकेट अपने नाम किए, वहीं आकिब नबी और गुरनूर बरार को भी दो-दो सफलताएं मिलीं। 334 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। पारी के पहले ही ओवर में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने ऐसा कहर बरपाया कि भारतीय टीम संभल ही नहीं पाई।

हेनरी ने पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा को चलता किया और इसी ओवर में विराट कोहली तथा कप्तान श्रेयस अय्यर को भी शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेजकर भारत का स्कोर बिना किसी रन के तीन विकेट कर दिया। शीर्ष क्रम के इस पतन के बाद रुतुराज गायकवाड़ भी महज 5 रन बनाकर काइल जैमीसन का शिकार बन गए।

नौ रन पर चार विकेट गंवाने के बाद ईशान किशन ने एक छोर संभालने की कोशिश की लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त साथ नहीं मिला। किशन ने 53 गेंदों पर 27 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि अक्षर पटेल और नमन धीर ने 21-21 रनों का योगदान दिया। नमन धीर ने अपनी पारी में दो छक्के लगाकर कुछ देर के लिए रन गति बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन मैथ्यू फिशर और मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के सामने भारतीय निचला क्रम टिक नहीं सका।

मैट हेनरी ने अपने शानदार स्पेल में कुल 6 विकेट झटककर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, जबकि युवा गेंदबाज मैथ्यू फिशर ने भी 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। भारत के चार बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके और पूरी टीम 89 रनों पर ढेर हो गई। इस करारी हार के साथ ही भारतीय टीम को एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा, वहीं न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ सीरीज में खुद को बरकरार रखा है।

हालांकि अब भी भारत 2-1 से आगे है। अंतिम मुकाबला बाकी है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तेलंगाना: चार करोड़ के कर्ज में डूबा पड़ोसी बना कातिल, फ्लैट में घुसकर किया महिला का मर्डर; 21 तोला सोना लूटा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'मेरा फोन टैप किया जा रहा, मेरे पास सबूत। ', राहुल गांधी का बड़ा आरोप

खेल समाचार • अखिल भारतीय

जाकिर नाइक के खिलाफ गृह मंत्रालय का एक्शन, IRF पर 5 साल के लिए और बढ़ाया प्रतिबंध

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अब ट्रेन में नहीं करना पड़ेगा आधी सीट पर समझौता? RAC के नियम में बदलाव पर विचार कर रहा रेलवे

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयक में शामिल हो सकता है शाह का 50 प्रतिशत अतिरिक्त लोकसभा सीटों वाला फॉर्मूला, क्या बोली कांग्रेस?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ओला पर 'राइड के लिए टिप' को लेकर एक्शन, CCPA ने ठोका 10 लाख का जुर्माना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अर्शदीप-समरीन की सगाई में महंगी अंगूठी ने खींचा ध्यान, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल