क्रिकेट के मैदान पर अपनी तेज गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले अर्शदीप सिंह इन दिनों जिंदगी की नई पारी शुरू करने को लेकर चर्चा में हैं। भारतीय तेज गेंदबाज ने अभिनेत्री समरीन कौर के साथ सगाई कर ली है। दोनों ने 11 नवंबर को अपनी तस्वीरों के जरिए यह खुशखबरी साझा की।
इसके बाद से ही फैंस इस जोड़ी के बारे में और जानना चाह रहे हैं। न्यूजीलैंड में हुए इस खास मौके की तस्वीरों में अर्शदीप समरीन को प्रपोज करते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर चर्चा सिर्फ इस रोमांटिक पल तक सीमित नहीं रही।
समरीन की उंगली में नजर आई डायमंड रिंग की कीमत भी लोगों की दिलचस्पी का विषय बन गई। सेलिब्रिटी जूलरी एक्सपर्ट प्रियांशु गोयल ने सोशल मीडिया पर समरीन की अंगूठी को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने इसे टिफनी एंड कंपनी की प्लैटिनम एंगेजमेंट रिंग बताया।
उन इस डिजाइन की कीमत 59 हजार अमेरिकी डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 55 लाख रुपये से अधिक होती है। पिछले साल आईपीएल के दौरान शुरू हुई थी चर्चा अर्शदीप और समरीन के रिश्ते को लेकर अटकलें पिछले साल आईपीएल के दौरान तेज हुई थीं। अर्शदीप की एक स्नैपचैट पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हुई।
बाद में समरीन को पंजाब किंग्स के मुकाबलों में भी देखा गया। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा सार्वजनिक बातें नहीं कीं, लेकिन अब सगाई की तस्वीरों के साथ उन्होंने अपने रिश्ते को एक नया नाम दे दिया है। समरीन ने आलोचना करने वालों को दिया था जवाब सगाई से कुछ दिन पहले समरीन सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दे चुकी थीं।
एक नवंबर को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा नोट साझा किया था। इसमें उन्होंने उन लोगों को जवाब दिया था, जो अर्शदीप के साथ उनके रिश्ते को लेकर गलत धारणाएं बना रहे थे। अब दोनों की सगाई के बाद फैंस उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं