शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 11:22 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 7,763 व्यूज

अब ट्रेन में नहीं करना पड़ेगा आधी सीट पर समझौता? RAC के नियम में बदलाव पर विचार कर रहा रेलवे

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 10:07 AM IST
अब ट्रेन में नहीं करना पड़ेगा आधी सीट पर समझौता? RAC के नियम में बदलाव पर विचार कर रहा रेलवे

रेलवे आरएसी सुविधा खत्म करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। आधी सीट पर यात्रा से यात्रियों को होती है काफी परेशानी। लाखों यात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाना लक्ष्य।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रेलवे अपने लाखों यात्रियों को बड़ी सुविधा देने पर विचार कर रहा है। रेलवे आरएसी (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसलेशन) की सुविधा को खत्म करने पर विचार कर रहा है।

ट्रेन में जब ज्यादा भीड़ होती है तब रेलवे आरएसी टिकट उपलब्ध कराता है। इस टिकट के जरिए एक ही बर्थ पर दो यात्री यात्रा करने के लिए मान्य हो जाते हैं। वैसे रेलवे के नियम के मुताबिक रेलवे एक सीट पर एक ही यात्री को यात्रा करने की अनुमति देता है।

आरएसी में दो यात्री एक ही सीट पर आधी-आधी जगह के हकदार होते हैं और उसी तरत यात्रा करने की इजाजत होती है। इस आधी सीट में ही उन्हें सोने की इजाजत होती है जो यात्रा के दौरान काफी कष्टदायक होती है। टीओआई (TOI) की रिपोर्ट्स से पता चला है कि पैसेंजर की सुविधा को लेकर चिंताओं और दशकों से रिजर्वेशन सिस्टम का हिस्सा रहे इस नियम पर फिर से विचार करने की जरूरत महसूस की जा रही है।

इसी को देखते हुए इस कदम पर विचार किया जा रहा है। एक अधिकारी ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि जब किसी पैसेंजर को सोने के लिए पूरी जगह नहीं मिल रही हो, तो उससे पूरा किराया लेना सही नहीं होगा। आरएसी सुविधा तब और ज्यादा परेशानी का कारण बन जाती है जब एक ही सीट एक पुरुष और एक महिला यात्री को दी जाती है।

ट्रेन टिकट जांच करने वालों को दूसरा इंतज़ाम ढूंढ़ने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बता दें कि रेलवे जब ट्रेन में सीट से ज्यादा बुकिंग होने लगती है तब आरएसी सीट की सुविधा के द्वारा ज्यादा यात्रियों को सुविधा देने के लिए ये फीचर का इस्तेमाल करता है। अभी जैसे छठ और दीवाली को लेकर हर राज्य की ट्रेनों में काफी भीड़ देखी जा रही है।

ऐसे में आरएसी कम से कम उन यात्रियों के लिए सहारा बन जाते हैं जिनको किसी भी हाल में यात्रा करनी होती है। रेलवे के आरक्षण वाले डिब्बे में बिना टिकट यात्रा करना गलत है इसलिए ऐसे यात्रियों के लिए ये एक सुविधा है। सालों पहले बने इस नियम को अब मौजूदा दौर में एक बार फिर नए सिरे से देखा जा रहा है ताकि इसके बेहतर प्रारूप को लागू किया जा सके।

इससे ट्रेन में यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को सुविधा मिल सके। एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सेन पर तीसरे अफेयर का आरोप, एक और महिला कर्मी से जुड़े तार देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयक में शामिल हो सकता है शाह का 50 प्रतिशत अतिरिक्त लोकसभा सीटों वाला फॉर्मूला, क्या बोली कांग्रेस?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ओला पर 'राइड के लिए टिप' को लेकर एक्शन, CCPA ने ठोका 10 लाख का जुर्माना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अर्शदीप-समरीन की सगाई में महंगी अंगूठी ने खींचा ध्यान, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

खेल समाचार • Bhopal

भोपाल की सड़कों पर टहलना भी असुरक्षित: हर दूसरे दिन लूट-झपटमारी, सामान गंवाने पर पीड़ित को ही कसूरवार ठहराती है पुलिस

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: 12.14 करोड़ की संपत्ति राजसात करेगा लोकायुक्त, कई विभागों के अफसरों पर शिकंजा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

पाकिस्तान से हिसाब बराबर करने का मौका, एशिया कप में कब और कहां होगा भारत-पाक फाइनल?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'भारत अगले दो साल में विकसित करेगा स्वदेशी नागरिक विमान', केंद्रीय मंत्री नायडू ने तय की डेडलाइन

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल