CCPA ने ओला की मूल कंपनी पर 10 लाख का जुर्माना लगाया। ग्राहकों को गुमराह कर अतिरिक्त किराया मांगने का आरोप है। कंपनी को 'डार्क पैटर्न' और अतिरिक्त शुल्क प्रॉम्प्ट हटाने होंगे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ग्राहकों को गुमराह करने और जल्दी राइड मिलने की उम्मीद में ज्यादा किराया देने की मांग के बीच कंपनी पर सरकार ने जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने लगाया है।
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने टेक्नोलॉजीज पर नियम की अवहेलना करने पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है। टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ( Technologies Pvt. Ltd.
) प्रमुख भारतीय राइडशेयरिंग कंपनी ओला कैब्स (Ola Cabs) की मूल कंपनी है। कंपनी पर आरोप है कि उसने ग्राहकों को गुमराह किया। कंपनी ग्राहकों को जल्दी राइड मिलने की उम्मीद में अतिरिक्त किराया देने के लिए दवाब बनाती है।
प्राधिकरण ने कंपनी को इस बाबत सख्त निर्देश दिया है। कंपनी को मिले निर्देश में यह बताया गया है कि वह तुरंत ऐसे सभी प्रॉम्प्ट, मैसेज, इंटरफेस डिजाइन, पहले से तय रकम या किसी भी तरह के 'डार्क पैटर्न' को हटा दे। ऐसे सभी मैसेज को हटाना होगा जो ग्राहकों को बुकिंग के समय दिखाए गए किराए के अलावा कोई अतिरिक्त रकम (चाहे उसे टिप, ऐड-ऑन, अतिरिक्त किराया या किसी और नाम से बताया गया हो) देने के लिए उकसाते हैं, मजबूर करते हैं।
कंपनी को उन मैसेज को भी हटाने के लिए कहा गया है जो उस पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाते हैं। एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सेन पर तीसरे अफेयर का आरोप, एक और महिला कर्मी से जुड़े तार देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं