भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हो तो रोमांच अपने आप बढ़ जाता है। सीनियर टीमों के बाद अब दोनों देशों के युवा खिलाड़ियों के बीच खिताबी जंग होने जा रही है। अंडर 19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे।
भारत ने गुरुवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को नौ विकेट से शिकस्त दी। खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को ओमान के अल अमीरात में खेला जाएगा।
भारतीय अंडर 19 टीम ने आखिरी बार साल 2021 में एशिया कप का खिताब जीता था। इसके बाद से टीम इस ट्रॉफी का इंतजार कर रही है। अब 14 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करके भारत 5 साल बाद फिर से अंडर 19 एशिया कप का चैंपियन बन सकता है।
पाकिस्तान से पिछली हार का बदला लेने का मौका भारत के लिए फाइनल की राह आसान नहीं होगी। मौजूदा टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में पाकिस्तान ने भारत को तीन विकेट से हराया था। इतना ही नहीं, पिछले संस्करण के फाइनल में भी पाकिस्तान ने भारत को शिकस्त दी थी।
ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के पास इस बार खिताबी मुकाबले में हिसाब बराबर करने का मौका होगा। सेमीफाइनल में आर्यवीर और लक्ष्य ने मचाया धमाल अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने 228 रन का लक्ष्य सिर्फ दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 90 गेंदों में 93 रन की शानदार पारी खेली।
वहीं, वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने 57 गेंदों में 51 रन बनाए। वीके विनीत 57 रन बनाकर नाबाद लौटे। गेंदबाजी में ईशान सूद ने तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई।
आर्यन सवसानी को दो विकेट मिले, जबकि काव्य पटेल, यशबर्धन और अर्जुन राजपूत ने एक-एक विकेट हासिल किया। दूसरी ओर पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 138 रन पर समेटने के बाद 21. 5 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
ऐसे में फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों को पाकिस्तान के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं