गुरुवार, 12 नवंबर 2026 09:31 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 12,276 व्यूज

विदेश से तलाक लेकर दूसरी शादी करने वालों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- भारतीय कानून में यह मान्य नहीं

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 05:14 PM IST
विदेश से तलाक लेकर दूसरी शादी करने वालों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- भारतीय कानून में यह मान्य नहीं

भारत में शादी करके विदेश में तलाक लेने वालों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त। भारत में हुई शादी के लिए विदेशी तलाक अमान्य। विदेशी तलाक पर दूसरी शादी करने पर बिगैमी का मुकदमा।

नागरिकता बदलने पर भी भारतीय शादी के दायित्व कायम। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक विवादों और विदेशी अदालतों से लिए जाने वाले तलाक के मामलों पर एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि शादी भारत में हुई है तो विदेश के उदार कानूनों का सहारा लेकर वहां की अदालत से तलाक लेने मात्र से भारतीय कानून शादी समाप्त नहीं हो जाती। यदि कोई व्यक्ति ऐसे तलाक के आधार पर दूसरी शादी करता है, तो उस पर बिगैमी (पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने) का आपराधिक मुकदमा चल सकता है।

सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि कई पुरुष अपनी पत्नियों की असहमति के बाद भी शादी के पूरी तरह टूट जाने का हवाला देकर विदेशी अदालतों से तलाक ले लेते हैं और फिर दूसरी शादी कर लेते हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि भले ही पति या पत्नी बाद में किसी दूसरे देश की नागरिकता हासिल कर लें, लेकिन भारत में हुई पहली शादी से जुड़े कानूनी परिणामों और जिम्मेदारियों को खत्म नहीं किया जा सकता है।

कोर्ट ने कहा कि यदि विदेशी तलाक भारतीय कानून की कसौटी पर खरा नहीं उतरता, तो भारतीय कानून के तहत पहली शादी अब भी कायम मानी जाएगी। बेंच ने स्पष्ट किया कि भारत के मौजूदा वैवाहिक कानूनों के तहत शादी का पूरी तरह टूट जाना तलाक का कोई वैधानिक आधार नहीं है। ऐसे में इस आधार पर विदेशी अदालत द्वारा दिया गया तलाक भारत में मान्य नहीं हो सकता।

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा, 'हमारी राय में विदेशी अदालत का यह तलाकनामा भारत के मौजूदा वैवाहिक कानूनों के खिलाफ है और ऐसे आधार पर दिया गया है जिसे कानून में कोई मान्यता ही नहीं है। यह CPC की धारा 13 के कानूनी मानकों का उल्लंघन है, जिसे किसी भी विदेशी फैसले को पास करना जरूरी होता है।

'।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तमिलनाडु के पुस्तकालयों में फर्जी किताब खरीद का मामला, पीएमके ने की श्वेत पत्र और गिरफ्तारी की मांग

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IOA के SOM चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन पर चुनाव अधिकारी की सफाई, मेरे पास न अयोग्य घोषित करने का अधिकार; न चुनाव रद करने का

खेल समाचार • अखिल भारतीय

महाराष्ट्र के सोलापुर में ट्रेनी प्लेन के साथ हादसा, टेकऑफ के दौरान रनवे से फिसला; पायलट सुरक्षित

खेल समाचार • अखिल भारतीय

चौथे वनडे में रोहित के साथ कौन होगा भारतीय ओपनर? टीम इंडिया में 2 बड़े बदलाव होना तय?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

गुरु से होगी चेले की टक्कर, जिसको कभी देखकर बड़े हुए अब उसी पर जमकर मुक्के बरसाएंगे रोडटंग

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IND vs NZ: क्या चौथे वनडे में भी बारिश बिगाड़ेगी गेम? मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट

खेल समाचार • अखिल भारतीय

श्रेयस अय्यर क्यों करेंगे चौथे वनडे में टीम इंडिया की कप्तानी? गिल के होते हुए इस फैसले का क्या कारण?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल