किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे अहम दिन होता है जब वह किसी को अपना आदर्श माने और उसे अपने गुरु के साथ मैदान में उतरने का मौका मिले। दुनिया के सबसे बड़े मॉय थाई फाइटर रोडटंग जित्मुआंगनोन के साथ ऐसा ही होने जा रहा है। "द आयरन मैन" के नाम से मशहूर 29 वर्षीय सुपरस्टार का सामना अपने गुरु और पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा से होने जा रहा है।
दोनों की यह टक्कर इस शुक्रवार, 13 नवंबर को होने वाले The Inner Circle 38 की अंतिम फाइट में होगी। यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री टूर्नामेंट का भी आगाज करेगा। कई महीनों के बाद वापसी कर रहे हैं रोडटंग छह बार और पांच साल तक ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल पर राज करने के बाद रोडटंग के लिए पिछला कुछ समय सही नहीं रहा है।
पहले उन्हें तय वजन न बनाए रख पाने के चलते बेल्ट गंवानी पड़ी, अप्रैल में करारी हार मिली, फिर लीगल समस्याओं में पड़े। अब वह शानदार वापसी करने जा रहे हैं और वह भी 8 धुरंधरों से भरे एक लाजवाब टूर्नामेंट में। उन्होंने टूर्नामेंट को लेकर कहा, "यह मेरी वापसी की सबसे बड़ी परीक्षा है।
अब हम अपने प्रतिद्वंदी चुन नहीं सकते और किसी को नजरअंदाज भी नहीं कर सके। आठ फाइटरों में आपको साबित करना होगा कि आप रैकिंग में सर्वश्रेष्ठ हैं। आप किसी को भी हल्के में नहीं ले सकते।
" बचपन के आदर्श के साथ रिंग में उतरेंगे रोडटंग 29 साल के रोडटंग की पहले क्वार्टरफाइनल में 40 साल के नोंग-ओ से टक्कर होगी। दोनों ही मॉय थाई के दिग्गज माने जाते हैं। जब रोडटंग पैदा भी नहीं हुए थे, तब से नोंग-ओ फाइट करते हुए आ रहे हैं।
"द आयरन मैन" कुछ सालों पहले यह फाइट नहीं चाहते थे, मगर अब हालात बदल गए हैं। रोडटंग ने बताया, "एक समय था जब मैं नोंग-ओ का सामना नहीं करना चाहता था क्योंकि मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। तब वह एक अलग डिविजन में थे।
लेकिन जब हम रिंग में होंगे तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा। "।
पाठक प्रतिक्रियाएं