भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज में अब तक मौसम ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है। कभी बारिश के कारण ओवर कम हुए तो कभी मुकाबला बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा। ऐसे में सीरीज के चौथे मुकाबले से पहले भी क्रिकेट फैंस की नजरें आसमान पर टिकी हैं।
दोनों टीमों के बीच चौथा वनडे 13 नवंबर को बे ओवल में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। दूसरी तरफ टीम इंडिया के पास जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने का सुनहरा मौका है।
चौथे वनडे के लिए मौसम का पूर्वानुमान भारतीय फैंस के लिए काफी अच्छा है। माउंट माउंगानुई में शुक्रवार को आसमान साफ रहने और बारिश की संभावना नहीं होने का अनुमान है। मुकाबले के दौरान तापमान अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात में यह घटकर 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।
यानी खिलाड़ियों को पिछले मुकाबलों की तुलना में थोड़ा गर्म मौसम मिल सकता है। बे ओवल की पिच पर तेज गेंदबाजों को मिलेगी मदद मौसम के अलावा बे ओवल की पिच भी मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है। यहां शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिलने की उम्मीद है।
ऐसे में बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना होगा। शुरुआती ओवरों के बाद पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो सकती है। दूसरी पारी में स्पिन गेंदबाजों की भूमिका भी अहम रहने की संभावना है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे वनडे मैच का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। हिंदी कमेंट्री के लिए दर्शक सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 पर मैच देख सकते हैं। वहीं मोबाइल और लैपटॉप पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
भारतीय समयानुसार मैच सुबह 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 7 बजे होगा। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं