एसआईआर के खिलाफ 26 नवंबर से देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का एलान पीपुल्स अगेंस्ट एसआईआर ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध करने की अनुमति मांगी भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि बांग्लादेशियों ने कांग्रेस पार्टी में घुसपैठ की है । मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में अभियान चला रहे संगठनों और कार्यकर्ताओं के मंच ‘पीपुल्स अगेंस्ट एसआईआर’ ने 26 नवंबर से 20 दिसंबर तक देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
गौरतलब है कि एसआईआर प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट ने भी सही ठहराया है और देश में यह नौवीं एसआईआर प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले आठ बार देश में एसआईआर हो चुकी है। पीपुल्स अगेंस्ट एसआईआर ने दिल्ली के जंतर-मंतर को दोबारा आधिकारिक प्रदर्शन स्थल घोषित करने की भी मांग की है।
संविधान दिवस (26 नवंबर) पर प्रदर्शन, 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस पर जनसभाएं तथा विभिन्न राज्यों में रैलियां और बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। अभियान का समापन 20 दिसंबर को होगा। इस दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से चुनावों की घोषणा से पहले सभी नागरिकों के मतदान अधिकार बहाल कराने की अपील की जाएगी।
कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने गुरुवार को आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान ऐसे 65 लाख लोगों की पहचान हुई है, जिन्होंने अपना निवास स्थान बदल लिया है। 19 लाख लोगों ने आवेदन जमा नहीं किए और वे राज्य में लापता हैं।
ये आंकड़े देश में बांग्लादेशी घुसपैठियों की मौजूदगी की ओर इशारा करते हैं। मीडिया से बातचीत में भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि बांग्लादेशियों ने कांग्रेस पार्टी में घुसपैठ की है। उन्होंने इसकी तुलना पेट्रोल में एथेनाल मिलाने से की।
कहा कि जिस तरह पेट्रोल में एथेनाल मिलाया जाता है, उसी तरह बांग्लादेशी कांग्रेस पार्टी में मिल गए हैं। अशोक ने दावा किया कि पुलिस ने करीब 300 बांग्लादेशियों को विमानों से निर्वासित किया। उन्होंने बेंगलुरु में पांच पाकिस्तानी नागरिकों की गिरफ्तारी का भी जिक्र किया और कहा कि देश में तीन करोड़ बांग्लादेशी और पाकिस्तानी नागरिक हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं