गुरुवार, 12 नवंबर 2026 10:40 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 2,434 व्यूज

हैदराबाद का पंजागुट्टा बनेगा देश का पहला AI पुलिस थाना, 10 भाषाओं में दर्ज हो सकेगी शिकायत

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 09:53 PM IST
हैदराबाद का पंजागुट्टा बनेगा देश का पहला AI पुलिस थाना, 10 भाषाओं में दर्ज हो सकेगी शिकायत

हैदराबाद का पंजागुट्टा बनेगा देश का पहला एआई पुलिस थाना पंजागुट्टा पुलिस थाना बनेगा देश का पहला एआइ पुलिस स्टेशन। शिकायत दर्ज करने से चार्जशीट तक एआइ की मदद ली जाएगी। दिसंबर के पहले सप्ताह में पायलट परियोजना शुरू होगी।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। हैदराबाद का पंजागुट्टा पुलिस थाना देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) आधारित पुलिस थाना बनने जा रहा है। इस थाने में शिकायत दर्ज करने से लेकर जांच और चार्जशीट तैयार करने तक के काम में एआइ की मदद ली जाएगी।

पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने बुधवार को बताया कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सीवी आनंद के निर्देश पर इस पुलिस थाने की सभी सेवाओं को एआइ से जोड़ा जा रहा है। सज्जनार के मुताबिक, दिसंबर के पहले सप्ताह में डीजीपी पायलट परियोजना के तौर पर एआइ पुलिस थाने की शुरुआत करेंगे।

इसके परिणामों का आकलन करने के बाद इसे राज्य के सभी पुलिस थानों में लागू करने पर विचार किया जाएगा। सज्जनार ने बताया कि थाने के रिसेप्शन पर स्थापित 'सेतु' कियोस्क के जरिये लोग करीब 10 भाषाओं में अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। एआइ तकनीक शिकायत का स्थानीय भाषा में अनुवाद कर कुछ ही पलों में संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएगी।

प्राथमिकी दर्ज करने, केस डायरी, जांच रिपोर्ट और चार्जशीट तैयार करने में भी एआइ की सहायता ली जाएगी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तमिलनाडु के पुस्तकालयों में फर्जी किताब खरीद का मामला, पीएमके ने की श्वेत पत्र और गिरफ्तारी की मांग

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IOA के SOM चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन पर चुनाव अधिकारी की सफाई, मेरे पास न अयोग्य घोषित करने का अधिकार; न चुनाव रद करने का

खेल समाचार • अखिल भारतीय

महाराष्ट्र के सोलापुर में ट्रेनी प्लेन के साथ हादसा, टेकऑफ के दौरान रनवे से फिसला; पायलट सुरक्षित

खेल समाचार • अखिल भारतीय

विदेश से तलाक लेकर दूसरी शादी करने वालों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- भारतीय कानून में यह मान्य नहीं

खेल समाचार • अखिल भारतीय

चौथे वनडे में रोहित के साथ कौन होगा भारतीय ओपनर? टीम इंडिया में 2 बड़े बदलाव होना तय?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

गुरु से होगी चेले की टक्कर, जिसको कभी देखकर बड़े हुए अब उसी पर जमकर मुक्के बरसाएंगे रोडटंग

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IND vs NZ: क्या चौथे वनडे में भी बारिश बिगाड़ेगी गेम? मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल