शनिवार, 14 नवंबर 2026 04:36 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 13,753 व्यूज

छठ पूजा पर रामायण रिसर्च काउंसिल शुरू करेगी 'श्रीसीता-सम्मान' अभियान, देशभर की प्रेरणादायी महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 02:03 AM IST
छठ पूजा पर रामायण रिसर्च काउंसिल शुरू करेगी 'श्रीसीता-सम्मान' अभियान, देशभर की प्रेरणादायी महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

छठ पूजा पर रामायण रिसर्च काउंसिल शुरू करेगी 'श्रीसीता-सम्मान' अभियान देशभर की प्रेरणादायी महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित, हर जिले तक पहुंचने की योजना महिलाओं के जीवन संघर्ष व उपलब्धियों पर प्रकाशित होंगी पुस्तकें, 14 दिसंबर को पहला आयोजन नई दिल्ली। रामायण रिसर्च काउंसिल ने छठ पूजा के अवसर पर देशभर की प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित करने के लिए 'श्रीसीता-सम्मान' अभियान की पहल की है।

इसके तहत अलग-अलग राज्यों के प्रत्येक जिले तक पहुंचकर समाज सेवा, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। काउंसिल के महासचिव कुमार सुशांत , इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और प्रेरणादायी जीवन प्रसंगों को समाज के सामने लाना है।

इसके लिए सम्मान समारोह के साथ ऑनलाइन व ऑफलाइन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही चयनित महिलाओं के जीवन और आदर्शों पर आधारित पुस्तकों के प्रकाशन की योजना बनाई गई है। इस पहल के तहत 'भारत की वीर-पुत्रियां' शीर्षक से पुस्तक तैयार की गई है।

इसके कई संस्करण प्रकाशित करने की योजना है। काउंसिल का कहना है कि इन पुस्तकों के माध्यम से नई पीढ़ी को प्रेरणादायी महिलाओं के जीवन और उनके योगदान से परिचित कराया जाएगा। रामायण रिसर्च काउंसिल के बोर्ड आफ ट्रस्टी के अध्यक्ष व उत्तराखंड से सांसद अजय भट्ट ने कहा कि अभियान को व्यापक स्वरूप देने की तैयारी है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और उनके योगदान को पहचान दिलाने के लिए यह पहल की गई है। काउंसिल ने 14 दिसंबर को सीता-राम विवाह पंचमी के अवसर पर दिल्ली में पहला 'श्रीसीता-सम्मान' आयोजन करने की घोषणा की है। इस पहल को संतों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ है।

काउंसिल , वह देशभर में पहले से श्रीजानकी कथा का आयोजन कर रही है। अब इस अभियान के जरिए महिला सम्मान और सांस्कृतिक चेतना को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

केरल: प्रेमी का अपहरण कर हत्या कराने के लिए किशोरी ने दोस्तों को दी सुपारी; हमले में बाल-बाल बचा युवक

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तृणमूल पर हमलावर हुए सीएम शुभेंदु, बोले- TMC सरकार में ग्रामीण आवास योजना में हुई गड़बड़ी की CID करेगी जांच

खेल समाचार • Bhopal

मध्य प्रदेश में बड़ा खेला: भोपाल में एसबीआई के लॉकर से सोने के जेवर गायब, नहीं हुई एफआईआर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'बिना औपचारिक जांच के बनते हैं PAN और वोटर कार्ड', नागरिकता के दावे पर गुवाहटी हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

89 पर आउट होकर भारत की शर्मनाक हार, कोहली, रोहित, श्रेयस ने बनाया जीरो, टीम इंडिया की गजब बेइज्जती

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तेलंगाना: चार करोड़ के कर्ज में डूबा पड़ोसी बना कातिल, फ्लैट में घुसकर किया महिला का मर्डर; 21 तोला सोना लूटा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'मेरा फोन टैप किया जा रहा, मेरे पास सबूत। ', राहुल गांधी का बड़ा आरोप

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल