रविवार, 29 नवंबर 2026 05:45 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 10,857 व्यूज

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बीजेपी में एंट्री? नितिन नवीन से मुलाक़ात के बाद यूपी में चुनाव लड़ने की अटकलें

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 03:32 PM IST
क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बीजेपी में एंट्री? नितिन नवीन से मुलाक़ात के बाद यूपी में चुनाव लड़ने की अटकलें

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी की पहचान अब तक भारतीय क्रिकेट के उन तेज गेंदबाजों में रही है, जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से दुनिया के बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया। अब उनके अगले कदम को लेकर खेल के मैदान से बाहर चर्चा शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के अमरोहा से आने वाले शमी ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की है।

इस मुलाकात के बाद उनके राजनीति में आने की संभावनाओं को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। इस घटनाक्रम में अमरोहा का नाम खास तौर पर चर्चा में है। ख़बरों शमी बीजेपी के टिकट पर अमरोहा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

हालांकि ये सभी अटकलें हैं, पार्टी की ओर से न तो उनकी उम्मीदवारी को लेकर कोई घोषणा हुई है और न ही शमी ने राजनीति में आने का ऐलान किया है। शमी और नितिन नवीन की मुलाकात कराने में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष कुंवर बासित अली की भूमिका बताई गई है। यह भी दावा किया जा रहा है कि पार्टी उन्हें अल्पसंख्यक मोर्चे में कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मुलाकात का उद्देश्य क्या था और क्या शमी ने बीजेपी में शामिल होने को लेकर कोई फैसला किया है। ऐसे में उनके राजनीतिक भविष्य पर अंतिम तस्वीर सामने आने का इंतजार करना होगा। Indian cricketer Mohammed Shami meets with BJP National President Nitin Nabin.

BJP Minority Morcha President Kunwar Basit Ali was also present during the meeting. (Pic co/dVfDsGBl1n टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद बदलेगा अगला पड़ाव? शमी ने 6 नवंबर 2026 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था।

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में सफेद जर्सी से जुड़ी यादों को हमेशा साथ रखने की बात कही थी। 36 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अपने टेस्ट करियर को जिंदगी का बेहद खास हिस्सा बताया था। टेस्ट क्रिकेट से विदाई और अब बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात, इन दोनों घटनाओं ने शमी के भविष्य को लेकर नई चर्चा पैदा कर दी है।

शमी टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए हैं लेकिन सफेद गेंद क्रिकेट और आईपीएल में अब भी एक्टिव हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा दिग्गज भारतीय का रिकॉर्ड, विदेशी मैदानों पर बनाया विकेटों का धांसू कीर्तिमान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयक का विरोध करने के लिए राहुल ने स्टालिन से किया संपर्क, DMK प्रमुख बोले- 'इतिहास करेगा हमारा फैसला'

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सौरव गांगुली ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन से करने पर दिया दो टूक जवाब, कह डाली दमदार बात

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ध्रुव जुरेल ने दिया आकाश दीप की चोर पर बड़ा अपडेट, 2 गेंद लगने के बाद अब कैसी है स्थिति?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'मैं उसकी क्यों परवाह करूं,' आकाश दीप को 2 बार हेलमेट पर मारकर जैमीसन का तीखा बयान, वीडियो वायरल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अग्निपथ 2.0: अनुभव से उपजा सुधार और आधुनिक युद्ध की बदलती रणनीतिक जरूरत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारतीय टीम पर मंडराया हार का खतरा, क्राइस्टचर्च में कितना है सबसे बड़ा रन चेज? गिल की टीम को चमत्कार की जरूरत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल