रविवार, 29 नवंबर 2026 05:45 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 2,299 व्यूज

'मैं उसकी क्यों परवाह करूं,' आकाश दीप को 2 बार हेलमेट पर मारकर जैमीसन का तीखा बयान, वीडियो वायरल

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 01:30 PM IST
'मैं उसकी क्यों परवाह करूं,' आकाश दीप को 2 बार हेलमेट पर मारकर जैमीसन का तीखा बयान, वीडियो वायरल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च टेस्ट में गेंद और बल्ले के बीच मुकाबले के साथ खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिली। भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप को लगातार दो बार हेलमेट पर गेंद लगने के बाद न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन का एक बयान चर्चा में आ गया है।

जैमीसन की प्रतिक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह आकाश दीप को लेकर तीखे शब्द कहते सुनाई दे रहे हैं। यह पूरा मामला भारतीय टीम की पहली पारी के दौरान सामने आया। आकाश दीप ने इससे पहले न्यूजीलैंड की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट हासिल किए थे।

उनकी गेंदबाजी ने मेजबान बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। जब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी, तब जैमीसन ने आकाश दीप के खिलाफ बाउंसर का इस्तेमाल किया। इस दौरान गेंद दो बार उनके हेलमेट पर लगी।

इसी घटना के बाद जैमीसन की प्रतिक्रिया सामने आई। वायरल बातचीत में जैमीसन कहते सुनाई दिए, 'क्या? उसने हमारे साथ ऐसा किया।

मुझे उसकी परवाह क्यों करनी चाहिए? क्यों? वह हमारे साथ ऐसा करता है, तो हम भी उसे जवाब देंगे।

हमने शुरुआत नहीं की, लेकिन इसे खत्म हम करेंगे। ' उनके इस बयान को आकाश दीप की गेंदबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को काफी चुनौती दी थी।

Jamieson 🗣: "What? He gave it to us. Why should I care for him man?

Why? He gives to us, we give it back. We didnt start it, but well finish it.

" https://t. co/X8UrIHjF4m हेलमेट पर दो बार गेंद लगने के बावजूद आकाश दीप ने बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ उपयोगी साझेदारी की और 29 रन बनाए।

हालांकि बाद में उनमें कन्कशन के लक्षण सामने आए और उन्हें मैच से बाहर होना पड़ा। बीसीसीआई ने उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में शामिल किया। आकाश दीप का बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा दिग्गज भारतीय का रिकॉर्ड, विदेशी मैदानों पर बनाया विकेटों का धांसू कीर्तिमान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बीजेपी में एंट्री? नितिन नवीन से मुलाक़ात के बाद यूपी में चुनाव लड़ने की अटकलें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयक का विरोध करने के लिए राहुल ने स्टालिन से किया संपर्क, DMK प्रमुख बोले- 'इतिहास करेगा हमारा फैसला'

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सौरव गांगुली ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन से करने पर दिया दो टूक जवाब, कह डाली दमदार बात

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ध्रुव जुरेल ने दिया आकाश दीप की चोर पर बड़ा अपडेट, 2 गेंद लगने के बाद अब कैसी है स्थिति?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अग्निपथ 2.0: अनुभव से उपजा सुधार और आधुनिक युद्ध की बदलती रणनीतिक जरूरत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारतीय टीम पर मंडराया हार का खतरा, क्राइस्टचर्च में कितना है सबसे बड़ा रन चेज? गिल की टीम को चमत्कार की जरूरत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल