रविवार, 29 नवंबर 2026 05:46 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 9,301 व्यूज

सौरव गांगुली ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन से करने पर दिया दो टूक जवाब, कह डाली दमदार बात

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 03:25 PM IST
सौरव गांगुली ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन से करने पर दिया दो टूक जवाब, कह डाली दमदार बात

वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निकले 204 रन ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। महज 53 गेंदों में दोहरा शतक जड़ने के बाद इस 15 साल के बल्लेबाज की तुलना सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों से होने लगी है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इस तरह की तुलना के पक्ष में नहीं हैं।

उन्होंने साफ कहा है कि सचिन के साथ किसी भी खिलाड़ी की तुलना नहीं की जानी चाहिए। इसके पीछे उन्होंने मास्टर ब्लास्टर के दौर की गेंदबाजी और उनकी असाधारण क्षमता का भी जिक्र किया। AI Image गांगुली के मुताबिक सचिन ने अपने करियर में जिन गेंदबाजों का सामना किया, वे बेहद मजबूत थे।

वेस्टइंडीज के कर्टली एम्ब्रोस, कर्टनी वॉल्श और इयान बिशप से लेकर ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा, ब्रेट ली और शेन वॉर्न तक, उस दौर में बल्लेबाजों के सामने बड़ी चुनौतियां थीं। पाकिस्तान के वसीम अकरम, वकार यूनिस और शोएब अख्तर के अलावा श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन जैसे गेंदबाजों के खिलाफ खेलकर सचिन ने 100 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए।

गांगुली ने इसे असाधारण उपलब्धि बताया। पूर्व कप्तान ने वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी की तारीफ की लेकिन कहा कि आधुनिक क्रिकेट का अंदाज पहले से काफी बदल चुका है। वैभव जिस तरह पारी की शुरुआत में ही गेंद को मैदान से बाहर पहुंचाने की क्षमता रखते हैं, वह भी एक खास हुनर है।

हालांकि इसे सचिन के दौर के क्रिकेट से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। गांगुली का मानना है कि समय के साथ गेंदबाजी आक्रमण और खेल का स्वरूप भी बदल गया है। टेस्ट में 500 रन बनाने की भविष्यवाणी पर भी दिया जवाब इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने हाल ही में भविष्यवाणी की थी कि वैभव अगले पांच वर्षों में टेस्ट की एक पारी में 500 रन बना सकते हैं।

इस पर गांगुली ने कहा कि पहले उसे टेस्ट क्रिकेट खेलने दीजिए, फिर वह 500 रन बनाएगा। गौरतलब है कि वैभव ने UAE के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन बनाए थे। उनकी पारी में 28 छक्के और सात चौके शामिल थे।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा दिग्गज भारतीय का रिकॉर्ड, विदेशी मैदानों पर बनाया विकेटों का धांसू कीर्तिमान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बीजेपी में एंट्री? नितिन नवीन से मुलाक़ात के बाद यूपी में चुनाव लड़ने की अटकलें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयक का विरोध करने के लिए राहुल ने स्टालिन से किया संपर्क, DMK प्रमुख बोले- 'इतिहास करेगा हमारा फैसला'

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ध्रुव जुरेल ने दिया आकाश दीप की चोर पर बड़ा अपडेट, 2 गेंद लगने के बाद अब कैसी है स्थिति?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'मैं उसकी क्यों परवाह करूं,' आकाश दीप को 2 बार हेलमेट पर मारकर जैमीसन का तीखा बयान, वीडियो वायरल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अग्निपथ 2.0: अनुभव से उपजा सुधार और आधुनिक युद्ध की बदलती रणनीतिक जरूरत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारतीय टीम पर मंडराया हार का खतरा, क्राइस्टचर्च में कितना है सबसे बड़ा रन चेज? गिल की टीम को चमत्कार की जरूरत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल