सोमवार, 16 नवंबर 2026 10:40 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
बिजनेस अखिल भारतीय 2,314 व्यूज

ITR फाइलिंग की डेडलाइन बढ़ी: 21 नवंबर तक का मिला मौका, ऑडिट वाले टैक्सपेयर्स हो जाएं सावधान

DARSH NEWS डेस्क • 16 Nov 2026, 01:45 PM IST
ITR फाइलिंग की डेडलाइन बढ़ी: 21 नवंबर तक का मिला मौका, ऑडिट वाले टैक्सपेयर्स हो जाएं सावधान

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) ने एसेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए ऑडिट वाले मामलों में इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 21 नवंबर 2026 कर दी है। यह छूट उन सभी टैक्सपेयर्स पर लागू होती है जिनके खातों का ऑडिट होना जरूरी है—जैसे कंपनियां, ऑडिटेड फर्म्स और उनके पार्टनर।

नोटिस, ब्याज और रिफंड में देरी से बचने के लिए इसी डेडलाइन को ध्यान में रखकर अपनी फाइलिंग, टैक्स भुगतान और ई-वेरिफिकेशन की योजना बनाएं। ध्यान रखें कि अब नई टैक्स व्यवस्था (New tax regime) ही बाय-डिफ़ॉल्ट लागू है। अगर आपकी कारोबारी आय नहीं है और आप सैलरीड क्लास हैं, तो तय तारीख से पहले सीधे ITR-1 या ITR-2 भरते समय पुरानी व्यवस्था चुन सकते हैं।

वहीं, बिजनेस या प्रोफेशनल इनकम वाले टैक्सपेयर्स को पुरानी व्यवस्था अपनाने के लिए धारा 139(1) के तहत डेडलाइन से पहले फॉर्म 10-IEA दाखिल करना होगा। इसके लिए e-File → Income Tax Forms → Form 10-IEA का रास्ता चुनें। ओल्ड वर्सेस न्यू रिजीम: ITR डेडलाइन से पहले ऐसे समझें गणितरिटर्न भरने से पहले एक छोटा सा कैलकुलेशन समझ लेना फायदेमंद रहेगा।

मान लीजिए आपकी सालाना सैलरी 15 लाख रुपये है। नई टैक्स व्यवस्था में ₹50,000 के स्टैंडर्ड डिडक्शन के बाद सेस मिलाकर कुल टैक्स करीब ₹1. 46 लाख बनता है।

वहीं पुरानी व्यवस्था में अगर आप धारा 80C के तहत ₹1. 50 लाख और 80D में ₹25,000 का क्लेम करते हैं, तब भी टैक्स लगभग ₹2. 03 लाख आता है।

यानी पुरानी व्यवस्था तभी काम की है जब आपके पास टैक्स छूट के क्लेम बहुत ज्यादा हों। ITR फाइल करने से पहले अपनी कमाई और टैक्स क्रेडिट का मिलान जरूर कर लें। इसके लिए Login → Services → AIS → TIS पर जाएं।

अगर आंकड़ों में कोई गड़बड़ी दिखे तो फीडबैक दें और अपनी डिटेल्स को एनुअल टैक्स स्टेटमेंट से अलाइन करें। इसके अलावा फॉर्म 168 (फॉर्म 26AS की जगह आया नया एनुअल टैक्स स्टेटमेंट) से अपने TDS/TCS और बड़े वित्तीय लेन-देन का क्रॉस-वेरीफिकेशन करें; नाम, पैन नंबर और ब्याज की एंट्री सही कर लें।

इन सभी रिपोर्टों के मिलान के बाद ही टैक्स की दोबारा गणना करें। आखरी समय में अक्सर लोग कुछ गलतियां कर बैठते हैं—जैसे जरूरी होने पर भी फॉर्म 10-IEA न भरना, गलत रिजीम चुन लेना, AIS के मिसमैच को नजरअंदाज करना या ई-वेरिफिकेशन भूल जाना। अगर धारा 139(9) के तहत डिफेक्टिव नोटिस मिलता है, तो Pending Actions → e-Proceedings → View Notices → Submit Response पर जाएं, गलतियां सुधारें और दोबारा अपलोड करें।

ITR फाइल करने के 30 दिनों के भीतर ई-वेरिफिकेशन जरूर करें और रिफंड के लिए Profile → My Bank Accounts में जाकर अपना खाता पहले से प्री-वैलिडेट कर लें। अगर आप 21 नवंबर की तारीख चूक जाते हैं, तो धारा 234F के तहत लेट फीस और धारा 234A के तहत ब्याज लगेगा। हालांकि, बिलेटेड रिटर्न दाखिल करने की खिड़की 31 दिसंबर 2026 तक खुली रहेगी।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

IIT दिल्ली के चार दोस्तों का कमाल, घर की दीवार पर फिट होने वाला बनाया स्मार्ट जिम; आनंद महिंद्रा हुए मुरीद

बिजनेस • अखिल भारतीय

कर्नाटक: बेल्लारी में 15 हजार कमाने वाले के नाम पर 350 करोड़ की जीएसटी धोखाधड़ी

बिजनेस • अखिल भारतीय

SEBI IPO Rules: क्या IPO में निवेश के नियम बदलने वाले हैं? जानें निवेशकों पर इसका असर

बिजनेस • अखिल भारतीय

फेस्टिव सीजन खत्म? 16 नवंबर को भी जारी हैं ये बैंक ऑफर्स, ऐसे उठाएं फायदा

बिजनेस • अखिल भारतीय

IPO में निवेश का मौका: क्रिस्टल क्रॉप और महानदी कोलफील्ड्स के लिए ये चेकलिस्ट जरूर देखें

बिजनेस • अखिल भारतीय

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच: लाइव स्ट्रीमिंग के लिए Jio, Airtel और Vi के बेस्ट डेटा प्लान, देखें पूरी लिस्ट

बिजनेस • अखिल भारतीय

Nifty 184 अंक उछलकर 25,329 के करीब, 25,400 पर अगली चुनौती; HDFC Securities से LKP तक क्या है ब्रोकरेज की राय?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल