Dell का नया लैपटॉप लॉन्च, दमदार परफॉर्मेंस और 21 घंटे तक चलेगी बैटरी; Dolby Atmos सपोर्ट भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी Dell ने इंडियन मार्केट में अपना नया लैपटॉप लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Dell 14S के नाम से पेश किया है।
कंपनी ने इस लैपटॉप को खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। लैपटॉप में न सिर्फ आकर्षक डिजाइन मिल रहा है बल्कि इसमें दमदार परफॉर्मेंस और AI फीचर्स भी मिल रहे हैं। लैपटॉप में Intel के लेटेस्ट Series 3 प्रोसेसर का सपोर्ट देखने को मिल रहा है।
इतना ही नहीं कंपनी का दावा है कि ये लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान 21 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर कर सकता है। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं। कीमत की बात करें तो Dell 14S की भारत में शुरुआती कीमत सिर्फ 79,990 रुपये है।
इस लैपटॉप को आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और रिटेल पार्टनर्स के जरिए खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर्स के तहत ग्राहक इस लैपटॉप पर 10 हजार रुपये तक का डिस्काउंट भी ले सकते हैं। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Dell 14S में दो ऑप्शन मिल रहे हैं।
लैपटॉप के बेस वेरिएंट में 60Hz रिफ्रेश रेट और 300 निट्स ब्राइटनेस वाली 2K IPS Full HD डिस्प्ले है। जबकि लैपटॉप के टॉप वेरिएंट में 120Hz रिफ्रेश रेट और 450 निट्स ब्राइटनेस वाला 2. 8K Full HD डिस्प्ले मिल रहा है।
दोनों लैपटॉप के डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। लैपटॉप में बेहतर ऑडियो के लिए Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर देखने को मिल रहे हैं। लैपटॉप में ऑल-एल्युमीनियम चेसिस मिल रहा है।
लैपटॉप की मोटाई 13. 5mm और वजन 1. 15 किलोग्राम वजन है।
इतना ही नहीं इसमें 180-डिग्री हिंज मिल रहा है। कंपनी का कहना है कि इसका लिड एक हाथ से भी ओपन किया जा सकता है। इसमें बैकलिट कीबोर्ड भी मिल रहा है।
लैपटॉप को चार कलर ऑप्शन Linen, Dusty Rose, Washed Denim और Velvet Green ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो Dell 14S में Intel Series 3 प्रोसेसर देखने को मिल रहा है। लैपटॉप में आप Core 5 और Core 7 प्रोसेसर में से किसी भी ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
इसके अलावा इस लैपटॉप में ऑन-डिवाइस AI टास्क के लिए 17 TOPS तक की NPU परफॉर्मेंस भी मिल रही है। लैपटॉप में 8GB LPDDR5X रैम और 256GB स्टोरेज मिल रही है। जबकि टॉप वैरिएंट में 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज है।
बैटरी लाइफ की बात करें तो कंपनी का कहना है कि Dell 14S में वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान 21 घंटे तक का बैकअप मिल सकता है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इसकी चार्जिंग स्पीड की डिटेल्स नहीं दी हैं। लैपटॉप में सामने की तरफ वीडियो कॉलिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का Full HD वेबकैम मिल रहा है।
साथ ही लैपटॉप में Windows Hello सपोर्ट मिल रहा है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं