बुधवार, 04 नवंबर 2026 11:20 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 9,290 व्यूज

7,000 mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरा वाला Vivo का नया 5G फोन, 120Hz डिस्प्ले और मीडियाटेक प्रोसेसर भी

DARSH NEWS डेस्क • 03 Nov 2026, 05:00 PM IST
7,000 mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरा वाला Vivo का नया 5G फोन, 120Hz डिस्प्ले और मीडियाटेक प्रोसेसर भी

Vivo के आगामी स्मार्टफोन Vivo V80 FE को फिलीपींस वेबसाइट पर देखा गया है, जिसमें इसके स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। Vivo V80 FE स्मार्टफोन ZEISS कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने कुछ देशों में Vivo V80 और Vivo V80 Lite स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं।

अब कंपनी इस सीरीज के तहत एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इन दिनों Vivo V80 FE स्मार्टफोन पेश कर सकती है। वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन को कंपनी के फिलीपींस वेबसाइट में स्पॉट किया गया है।

इसमें इस फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में जानकारी देखने को मिलती है। AndroidTreasure की रिपोर्ट के मुताबिक, V80 FE के ऑफिशियल पेज से पता चलता है कि इस फोन में 6. 59-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजोल्यूशन 1.

5K (2750 × 1260 पिक्सल) और रिफ्रेश रेट 120Hz है। पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स की है। वीवो का यह फोन मीडियाटेक के 4nm Dimensity 7400-Turbo चिपसेट, 8GB की रैम के साथ आ सकता है।

फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में 50-मेगापिक्सल के तीन ZEISS कैमरा दिए जाएंगे। इस कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और 50 मेगापिक्सल ऑटोफोकस अल्ट्रा-वाइड कैमरा (120डिग्री फील्ड ऑफ व्यू) दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 50-मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा मिलेगा।

यह फोन ZEISS मल्टीफोकस पोर्टेट, स्टायल बुके और AI Aura Light Portrait 2. 0 जैसे फीचर के साथ आएगा। फोन के रियर और फ्रंट कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

इस फोन में 7,000mAh BlueVolt बैटरी मिल सकती है। यह फोन 90W FlashCharge सपोर्ट के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 29 मिनट में यह 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है।

इसके साथ ही इस फोन में बायपास चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा। इस फोन की बैटरी में कंपनी ने सेकेंड जेनरेशन सेमी-सॉलिड टेक्नोलॉजी और सिलिकन-कार्बन एनोड का सपोर्ट दिया है। इसके साथ ही फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा।

इस फोन में कूलिंग के लिए 4,666mm² वैपोर चैंबर और ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC, Bluetooth 5. 4 और इंप्रारेड ब्लास्टर दिया जाएगा। वीवो का यह फोन एंड्रॉयड 17 पर आधारित OriginOS 7.

0 पर रन करेगा। VivoV80 FE स्मार्टफोन को 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लाया जा सकता है। फोन में LPDDR4X रैम और UFS 3.

1 स्टोरेज मिल सकती है। यह फोन स्पार्कलिंग गोल्ड और चिलीग्रीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Samsung के 1.50 लाख वाले फोन पर भारी डिस्काउंट, मिलता है AMOLED डिस्प्ले और टेलीफोटो कैमरा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

HP के दो नए लैपटॉप भारत में लॉन्च, 1.10 लाख का लैपटॉप ऐसे खरीदें 79,999 रुपये में

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Airtel का 84 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Adobe Express Premium भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

10,000mAh से भी बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है Redmi का ये नया फोन, 7-इंच का डिस्प्ले भी हो सकता है

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

फ्लिपकार्ट सेल: Motorola Signature से लेकर Edge 70 Max तक सब पर है डिस्काउंट; जानें डील्स

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Dell का नया लैपटॉप लॉन्च, दमदार परफॉर्मेंस और 21 घंटे तक चलेगी बैटरी; Dolby Atmos सपोर्ट भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

200MP+200MP कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है OnePlus 16T, मीडियाटेक Dimensity 9600M प्रोसेसर भी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल