बुधवार, 04 नवंबर 2026 11:17 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 18,392 व्यूज

Samsung के 1.50 लाख वाले फोन पर भारी डिस्काउंट, मिलता है AMOLED डिस्प्ले और टेलीफोटो कैमरा

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 08:00 AM IST
Samsung के 1.50 लाख वाले फोन पर भारी डिस्काउंट, मिलता है AMOLED डिस्प्ले और टेलीफोटो कैमरा

Samsung Galaxy S26+ पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेक दिग्गज Samsung ने इस साल की शुरुआत में भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज को पेश किया था।

कंपनी ने हाल ही में अपने मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। हालांकि, अभी इसे भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy S26 Plus Amazon पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है।

इसके अलावा, अच्छी बात ये है कि इस डील को 1 लाख रुपये के अंदर हासिल करने के लिए आपको किसी भी बैंक कार्ड को लगाने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं पूरी डील। Samsung Galaxy S26 Plus 5G का 12GB + 512GB वेरिएंट, जिसमें हाल ही में कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई थी और जो 1,54,999 रुपये में बिक रहा था, फिलहाल Amazon Great Indian Sale Diwali Edition 2026 के दौरान 99,999 रुपये में उपलब्ध है।

इसके ऊपर, बायर्स कीमत को 97,000 रुपये से कम करने के लिए Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के जरिए 2,999 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। इसके अलावा कुछ और बैंक ऑफर्स भी ग्राहकों को प्लेटफॉर्म पर दिए जा रहे हैं। ग्राहक 3,516 रुपये प्रति महीने की शुरुआती कीमत पर EMI ऑप्शन का भी फायदा उठा सकते हैं।

इन सबके अलावा ग्राहकों को पुराना फोन एक्सचेंज कर 37,600 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पाई जा सकती है। डुअल सिम वाला Samsung Galaxy S26+ 5G, सैमसंग के वन UI 8. 5 के साथ एंड्रॉयड 16 पर चलता है।

Galaxy S26+ में 6. 7 इंच (1,440x3,120 पिक्सल) का डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। ये डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 से सुरक्षित हैं।

Galaxy S26+ में सैमसंग का अपना 2nm Exynos 2600 चिपसेट दिया गया है। सैमसंग का ये भी कहना है कि वेपर चैंबर को चिप के किनारों पर रीपोजिशन किया गया है, जिससे हीट डिसिपेशन में 29 प्रतिशत का सुधार हुआ है। कैमरे की बात करें तो, Galaxy S26+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

इसमें f/1. 8 अपर्चर लेंस और OIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड-एंगल सेंसर, f/2. 4 अपर्चर लेंस, OIS सपोर्ट और 3x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.

2 अपर्चर लेंस व 120-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल है। फोन के फ्रंट में 12-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेल्फी सेंसर है, जिसमें f/2. 2 अपर्चर लेंस और 26mm फोकल लेंथ दी गई है।

रियर कैमरा यूनिट 24/30 fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 30/60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करती है। Galaxy S26+ में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 6, Glonass, Galileo, GPS, QZSS और USB टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन मौजूद हैं। इसमें जायरोस्कोप, ई-कंपास, एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।

बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए दोनों फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। Galay S26+ में Galaxy S25+ वाली ही 4,900mAh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका डायमेंशन 158.

4x75. 8x7. 3mm है और इसका वजन 190 ग्राम है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

HP के दो नए लैपटॉप भारत में लॉन्च, 1.10 लाख का लैपटॉप ऐसे खरीदें 79,999 रुपये में

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Airtel का 84 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Adobe Express Premium भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

10,000mAh से भी बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है Redmi का ये नया फोन, 7-इंच का डिस्प्ले भी हो सकता है

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

फ्लिपकार्ट सेल: Motorola Signature से लेकर Edge 70 Max तक सब पर है डिस्काउंट; जानें डील्स

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Dell का नया लैपटॉप लॉन्च, दमदार परफॉर्मेंस और 21 घंटे तक चलेगी बैटरी; Dolby Atmos सपोर्ट भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

200MP+200MP कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है OnePlus 16T, मीडियाटेक Dimensity 9600M प्रोसेसर भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7,000 mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरा वाला Vivo का नया 5G फोन, 120Hz डिस्प्ले और मीडियाटेक प्रोसेसर भी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल