गुरुवार, 05 नवंबर 2026 12:17 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 17,263 व्यूज

'संसद से भाग बाहर बहस की मांग मतदाताओं और संविधान का अपमान', भाजपा ने राहुल पर साधा निशाना

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 11:42 PM IST
'संसद से भाग बाहर बहस की मांग मतदाताओं और संविधान का अपमान', भाजपा ने राहुल पर साधा निशाना

राहुल गांधी द्वारा संसद में बहस से बचने और बाहर खुली बहस की मांग करने पर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा ने इसे संविधान और मतदाताओं का अपमान बताया। राहुल गांधी पर संसद में बहस से भागने का आरोप।

भाजपा ने इसे संविधान और मतदाताओं का अपमान बताया। हिमंत सरमा ने संसद को बहस का सही मंच कहा। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर संसद में चर्चा से भागने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खुली बहस की मांग बाहर करने को लेकर निशाना साधा। पार्टी ने इसे संविधान की मूल भावना का अपमान और देश के मतदाताओं का मजाक बताया है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को आरोप लगाया,"जब 2023 में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, तब प्रधानमंत्री के बोलना शुरू करते ही राहुल गांधी लोकसभा से चले गए थे।

मणिपुर के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री के बोलना शुरू करते ही वह चले गए थे। हम जब भी किसी मुद्दे पर बोलना शुरू करते हैं, आप भाग जाते हैं। " भाजपा के राज्यसभा सदस्य ने कहा, "वह कहते हैं कि बहस के लिए तैयार हैं।

भारत के संविधान निर्माताओं ने संसद को बहस का सर्वोच्च मंच बनाया है। अगर विपक्ष का नेता कहता है कि वह संसद में कोई बहस नहीं चाहता, तो यह संविधान निर्माताओं का अपमान है और संविधान की मूल भावना का भी अपमान है। " त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि संसद के बाहर बहस की गांधी की मांग उन लोगों का भी अपमान है, जिन्होंने अन्य सांसदों के साथ उन्हें सांसद के रूप में चुना है।

भाजपा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता से हाल में INDI गठबंधन की ओर से आयोजित प्रतीकात्मक संसद की तरह "प्रतीकात्मक बहस" आयोजित करने को कहा। भाजपा की यह प्रतिक्रिया राहुल गांधी के बुधवार को पंजाब में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को खुली बहस की चुनौती दोहराने के बाद आई।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सवाल किया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संसद के बजाय सड़कों पर बहस क्यों करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी चर्चाओं के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों का सदन ही उचित मंच है। सरमा पर पलटवार करते हुए असम कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि सरमा को केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने की आशंका सता रही है, क्योंकि इससे उनके कथित अपराधों और भ्रष्टाचार का खुलासा हो जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बुजुर्गों का अकेलापन दूर करेगी मोदी सरकार, दीपावली पर शुरू हुई खास पहल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट से 'दीक्षितरों' को बड़ी राहत, चिदंबरम नटराज मंदिर के लिए मैनेजमेंट बोर्ड गठन के आदेश पर स्टे

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'पीएम से बहस संसद में करें, सड़कों पर नहीं'; राहुल गांधी की खुली बहस की चुनौती पर भाजपा का पलटवार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बाल श्रम पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र को विशेष प्रकोष्ठ बनाने का निर्देश, 2016 के कानून को पूरी तरह लागू करने को कहा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

रोहित शर्मा की वजह से बदल गया मैच, शुभमन गिल ने जीरो रन बनाने वाले हिटमैन को क्यों दिया जीत का क्रेडिट?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दीवाली से पहले ईरान से आई अच्छी खबर, अब होर्मुज से बिना रोक-टोक गुजरेंगे भारतीय जहाज

खेल समाचार • Mumbai

WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी को RCB और MI के बीच होगा पहला मुकाबला, जानें पूरा कार्यक्रम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल