बुधवार, 04 नवंबर 2026 11:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
खेल समाचार Kota 14,268 व्यूज

'गलत नंबर डायल कर रहे हैं, आपको विरोध-प्रदर्शन करना चाहिए', कोटा याचिका पर CJI की टिप्पणी

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 05:45 PM IST
'गलत नंबर डायल कर रहे हैं, आपको विरोध-प्रदर्शन करना चाहिए', कोटा याचिका पर CJI की टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट में अनुसूचित जाति/जनजाति आरक्षित सीटों के रोटेशन पर सुनवाई के दौरान, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने याचिकाकर्ताओं से हल्के-फुल्के अंदाज में विरोध-प्रदर्शन करने को कहा। CJI ने याचिकाकर्ताओं से विरोध-प्रदर्शन करने को कहा। SC/ST आरक्षित सीटों के रोटेशन पर सुनवाई थी।

मुख्य न्यायाधीश ने हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी की। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को देश में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों का जिक्र आया, जब मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने याचिकाकर्ताओं से पूछा कि उन्होंने अदालत का दरवाजा क्यों खटखटाया और इसके बजाय विरोध-प्रदर्शन क्यों नहीं किया?

संसद और राज्य विधानसभाओं में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों को अनिवार्य रूप से रोटेट करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान, मुख्य न्यायाधीश ने हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी की, 'आप गलत नंबर डायल कर रहे हैं, यह तो विरोध-प्रदर्शनों का दौर है।

शायद आपको भी ऐसा ही करना चाहिए। ' याचिकाकर्ता के वकील ने जवाब दिया कि उनका विरोध करने का कोई इरादा नहीं है, और ऊपर से उनका गला भी खराब है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के 191-कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के एक मतदाता, जगदीश सिंह ने एक याचिका दायर की थी।

इनमें उन्होंने इस बात को चुनौती दी थी कि 1952 में हुए पहले चुनाव के बाद से, सात दशकों से भी अधिक समय से यह सीट एससी के लिए के लिए आरक्षित क्यों है। याचिकाकर्ता ने कहा कि इससे केवल चार-पांच परिवारों को ही फायदा हुआ है। उन्होंने मांग की कि काम से कम अधिकारियों को यह निर्देश दिया जाए कि वे विधानसभा सीटों के आरक्षण के लिए रोटेशन सिस्टम लागू करने पर विचार करें, एक ऐसी व्यवस्था जो पंचायत और नगर निकाय चुनावों में पहले से ही लागू है।

उन्होंने तर्क दिया कि रोटेशन व्यवस्था न होने से संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 19 का उल्लंघन होता है। साथ ही, इससे मतदाताओं के पास मौजूद विकल्प भी सीमित हो जाते हैं, क्योंकि वे केवल SC समुदाय के उम्मीदवार को ही चुन सकते हैं। सुनवाई के दौरान, चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची तथा न्यायमूर्ति वी.

मोहना की पीठ ने कहा कि यह मान लेना सही नहीं है कि मतदान जाति के आधार पर होता है। न्यायमूर्ति बागची ने कहा कि यह तर्क इस धारणा पर आधारित है कि बहुसंख्यक समुदाय जाति या समुदाय के आधार पर वोट देगा। लेकिन ऐसा होना जरूरी नहीं है।

अदालत लोकतांत्रिक विकल्पों पर कोई न्यायिक फैसला नहीं सुना सकती; यह तय करना मतदाताओं का काम है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी निर्वाचन क्षेत्र के आरक्षित होने से किसी व्यक्ति के मतदान के अधिकार पर कोई असर नहीं पड़ता। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बाल श्रम पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र को विशेष प्रकोष्ठ बनाने का निर्देश, 2016 के कानून को पूरी तरह लागू करने को कहा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

रोहित शर्मा की वजह से बदल गया मैच, शुभमन गिल ने जीरो रन बनाने वाले हिटमैन को क्यों दिया जीत का क्रेडिट?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दीवाली से पहले ईरान से आई अच्छी खबर, अब होर्मुज से बिना रोक-टोक गुजरेंगे भारतीय जहाज

खेल समाचार • Mumbai

WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी को RCB और MI के बीच होगा पहला मुकाबला, जानें पूरा कार्यक्रम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IPL 2027: 3 खिलाड़ियों को KKR से करना चाहिए रिलीज, एक पर खर्च किए थे 25 करोड़ से ज्यादा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'मिशिगन में अब्दुल की जीत हुई', अमेरिकी सीनेट चुनाव के बाद असदुद्दीन ओवैसी का यूपी वाला दांव

खेल समाचार • अखिल भारतीय

चेन्नई में सुप्रीम कोर्ट की स्थायी पीठ बनाने की मांग, CM विजय ने पीएम मोदी को लिखा पत्र; दक्षिण भारत के राज्यों को होगा फायदा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल