शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 12:16 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
देश अखिल भारतीय 16,406 व्यूज

इस्तीफा देने के बाद नहीं मिलेंगे भत्ते और सुविधाएं? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 11:41 PM IST
इस्तीफा देने के बाद नहीं मिलेंगे भत्ते और सुविधाएं? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने संवैधानिक पदों से इस्तीफा देने वालों को मिलने वाले भत्तों और सुविधाओं को रोकने की याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। पोस्ट-रिटायरमेंट फायदों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा है, जिसमें संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों (न्यायाधीशों सहित) को इस्तीफा देने के बाद मिलने वाली सुविधाओं और लाभों को बंद करने की मांग की गई है।

प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और जस्टिस जोयमाल्या बागची की पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने स्वीकार किया कि याचिकाकर्ता की बात में दम हो सकता है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई दिवाली अवकाश के बाद तय की है। यह जनहित याचिका प्रतीक वीरा द्वारा दाखिल की गई है।

इसमें मांग की गई है कि संवैधानिक पदों पर बैठे उन अधिकारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले सभी भत्ते और सुविधाएं न दी जाएं, जो महाभियोग या निष्कासन की कार्यवाही से बचने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे देते हैं। याचिका , इस तरह की प्रथा संविधान की मूल भावना और कानून के शासन के सीधे खिलाफ है।

यह मुद्दा तब और महत्वपूर्ण हो गया जब हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश यशवंत वर्मा ने अपने आधिकारिक आवास पर कथित तौर पर नकदी मिलने के बाद इस्तीफा दे दिया था, जिससे उनके खिलाफ संसद में चल रही निष्कासन प्रक्रिया निष्प्रभावी हो गई थी। याचिका में दलील दी गई है कि कार्यकाल के बीच में पद छोड़ने वालों को सुविधाओं का लाभ मिलने से न्याय प्रणाली पर सवाल उठते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

भारत-फिलीपींस के बीच 800 मिलियन डॉलर की बड़ी डिफेंस डील, मनीला फिर खरीदेगा 60 ब्रह्मोस मिसाइलें

देश • New Delhi

पीएम आवास के पास कीमती जमीन की वापसी, वायु सेना ने L&DO को सौंपा 39.5 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

देश • अखिल भारतीय

UGC रेगुलेशन क्या है? सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद एक्शन में सरकार, गठित होगी नई कमेटी

देश • अखिल भारतीय

ड्रोन और AI बताएंगे भारतीय सड़कों पर ट्रैफिक का हाल, जाम की हर उलझन सुलझाएगा IIT गुवाहाटी का यह मॉडल

देश • अखिल भारतीय

भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, यूनेस्को 'मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड' रजिस्टर में शामिल हुए महाभारत, अर्थशास्त्र और राजतरंगिणी

देश • अखिल भारतीय

अग्निवीरों को छह साल बाद नियमित कैडर में मिलेगी जगह, रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला

देश • अखिल भारतीय

मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में बड़ा उछाल, 4 सालों में नौकरियों में 30 प्रतिशत का इजाफा; यूपी-हरियाणा समेत इन 5 राज्यों की बड़ी भूमिका

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल