शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 12:17 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
देश अखिल भारतीय 17,184 व्यूज

भारत-फिलीपींस के बीच 800 मिलियन डॉलर की बड़ी डिफेंस डील, मनीला फिर खरीदेगा 60 ब्रह्मोस मिसाइलें

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 11:31 PM IST
भारत-फिलीपींस के बीच 800 मिलियन डॉलर की बड़ी डिफेंस डील, मनीला फिर खरीदेगा 60 ब्रह्मोस मिसाइलें

भारत और फिलीपींस के बीच एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौता अंतिम चरण में है, जिसके तहत फिलीपींस लगभग 60 ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें खरीदेगा, जिसकी अनुमानित कीमत 700-800 मिलियन डॉलर है। फिलीपींस 60 ब्रह्मोस मिसाइलें खरीदने की तैयारी में जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

भारत और फिलीपींस के बीच एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौता अंतिम चरण में पहुंच गया है। रॉयटर्स , इस डिफेंस डील के तहत फिलीपींस को करीब 60 ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें मिलने वाली हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 700 से 800 मिलियन डॉलर के बीच हो सकती है। मामले की सीधी जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

उम्मीद है कि मनीला लगभग पांच ब्रह्मोस सिस्टम खरीदेगा। वहीं, भारत 2022 में हुए 375 मिलियन डॉलर के पिछले समझौते के तहत डिलीवरी पूरी करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारत के दो सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि इस नए ऑर्डर में लगभग 60 मिसाइलें शामिल होंगी।

भारतीय सूत्रों में से एक ने कहा, 'फिलीपींस ने ब्रह्मोस के लगभग 5 सिस्टम खरीदने में फिर से दिलचस्पी दिखाई है और अब वे भारत को एक बहुत ही भरोसेमंद साझेदार मानते हैं। ' फिलीपींस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता आर्सेनियो एंडोलोंग ने रॉयटर्स को बताया कि राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने और अधिक ब्रह्मोस मिसाइलें खरीदने में दिलचस्पी जताई है, लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई और जानकारी नहीं दी।

फिलीपींस के रक्षा सचिव गिल्बर्टो थियोडोरो ने भी इस खरीद को बढ़ाने में अपने देश की इच्छा जताई है। बुधवार को 'दिल्ली डिफेंस डायलॉग' में वर्चुअल तरीके से बोलते हुए, उन्होंने कहा कि मनीला को और अधिक ब्रह्मोस यूनिट्स हासिल करने की उम्मीद है। साथ ही, उन्होंने भारतीय अधिकारियों को एक 'विश लिस्ट' भी सौंपी है, ताकि इस सिस्टम को फिलीपींस की जरूरतों के हिसाब से और बेहतर तरीके से ढाला जा सके।

फिलीपींस अपनी तटीय सुरक्षा को मजबूत करना चाहता है। यह प्रस्तावित खरीद ऐसे समय में सामने आई है जब फिलीपींस अपनी सेना को आधुनिक बनाने और तटीय सुरक्षा को मजबूत करने के प्रयास तेज कर रहा है। ऐसा दक्षिण चीन सागर में क्षेत्रीय दावों को लेकर चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच हो रहा है।

हाल के सालों में, इन विवादित जल क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच कई बार टकराव हो चुका है। भारत और रूस द्वारा संयुक्त रूप से विकसित ब्रह्मोस मिसाइल दुनिया की सबसे तेज क्रूज़ मिसाइलों में से एक है। इसे जमीन, नौसैनिक जहाजों और विमानों से दागा जा सकता है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • New Delhi

पीएम आवास के पास कीमती जमीन की वापसी, वायु सेना ने L&DO को सौंपा 39.5 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

देश • अखिल भारतीय

इस्तीफा देने के बाद नहीं मिलेंगे भत्ते और सुविधाएं? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

देश • अखिल भारतीय

UGC रेगुलेशन क्या है? सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद एक्शन में सरकार, गठित होगी नई कमेटी

देश • अखिल भारतीय

ड्रोन और AI बताएंगे भारतीय सड़कों पर ट्रैफिक का हाल, जाम की हर उलझन सुलझाएगा IIT गुवाहाटी का यह मॉडल

देश • अखिल भारतीय

भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, यूनेस्को 'मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड' रजिस्टर में शामिल हुए महाभारत, अर्थशास्त्र और राजतरंगिणी

देश • अखिल भारतीय

अग्निवीरों को छह साल बाद नियमित कैडर में मिलेगी जगह, रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला

देश • अखिल भारतीय

मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में बड़ा उछाल, 4 सालों में नौकरियों में 30 प्रतिशत का इजाफा; यूपी-हरियाणा समेत इन 5 राज्यों की बड़ी भूमिका

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल