बुधवार, 11 नवंबर 2026 04:23 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
बिजनेस अखिल भारतीय 18,307 व्यूज

Equity Mutual Fund Investment: Smallcap Funds से 29% घटा पैसा, Large & Midcap बने पसंदीदा!

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 03:26 PM IST
Equity Mutual Fund Investment: Smallcap Funds से 29% घटा पैसा, Large & Midcap बने पसंदीदा!

Equity Mutual Funds में निवेश की रफ्तार धीमी पड़ती दिखाई दी है। Association of Mutual Funds in India (AMFI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में नेट इनफ्लो महीने-दर-महीने आधार पर करीब 14% गिरकर 32,993 करोड़ रुपये रह गया। सितंबर में यह आंकड़ा 38,306 करोड़ रुपये था।

इस गिरावट के बीच सबसे ज्यादा दबाव Smallcap और Midcap Mutual Funds में देखने को मिला। Smallcap Funds में निवेश 29% घट गया, जबकि Midcap Funds में भी निवेशकों का रुझान कमजोर पड़ा। दूसरी ओर, Large & Midcap Funds निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरे और इस कैटेगरी में इनफ्लो लगभग दोगुना हो गया।

ये आंकड़े ऐसे समय आए हैं, जब निवेशक बाजार में तेजी और अलग-अलग मार्केट कैटेगरी के वैल्यूएशन को ध्यान में रखते हुए अपने निवेश के फैसलों में बदलाव कर रहे हैं। अक्टूबर में Smallcap Mutual Funds में नेट इनफ्लो घटकर 6,407 करोड़ रुपये रह गया, जबकि सितंबर में इस कैटेगरी में 9,038 करोड़ रुपये का निवेश आया था।

यानी महीने-दर-महीने आधार पर इसमें करीब 29% की गिरावट दर्ज की गई। Smallcap Funds अक्टूबर में भी निवेश पाने वाली दूसरी सबसे बड़ी इक्विटी कैटेगरी रहे, लेकिन सितंबर के मुकाबले निवेश में आई कमी इस सेगमेंट में निवेशकों की सतर्कता को दिखाती है। इसी तरह Midcap Mutual Funds में भी निवेश का आंकड़ा 37.

5% गिरकर 4,892 करोड़ रुपये रह गया। सितंबर में इस कैटेगरी में 7,835 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो दर्ज किया गया था। Flexicap Funds में भी निवेशकों का रुझान कमजोर रहा।

अक्टूबर में इस कैटेगरी में 4,979 करोड़ रुपये का निवेश आया, जबकि सितंबर में यह आंकड़ा करीब 6,702 करोड़ रुपये था। इस तरह इसमें लगभग 25. 7% की गिरावट दर्ज की गई।

जहां Smallcap और Midcap Funds में निवेश घटा, वहीं Large & Midcap Funds में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली। अक्टूबर में इस कैटेगरी में नेट इनफ्लो बढ़कर 8,484 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि सितंबर में यह 4,271 करोड़ रुपये था। यानी महीने-दर-महीने आधार पर निवेश में करीब 99% की बढ़ोतरी हुई।

Largecap Funds में भी निवेश 20% बढ़कर 1,032 करोड़ रुपये रहा। अन्य इक्विटी कैटेगरी की बात करें तो Flexicap Funds में 4,979 करोड़ रुपये और Midcap Funds में 4,892 करोड़ रुपये का इनफ्लो दर्ज किया गया। वहीं, Dividend Yield Funds और ELSS Funds में निवेशकों ने पैसा निकाला।

Dividend Yield Funds में 92. 82 करोड़ रुपये और ELSS Funds में 577 करोड़ रुपये का नेट आउटफ्लो रहा। इक्विटी फंड्स में निवेश घटने के बावजूद Debt Mutual Funds में अक्टूबर के दौरान मजबूत वापसी देखने को मिली।

इस कैटेगरी में 1. 13 लाख करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो दर्ज किया गया, जबकि सितंबर में 1. 83 लाख करोड़ रुपये और अगस्त में 8,127 करोड़ रुपये का नेट आउटफ्लो हुआ था।

Debt Funds की 17 सब-कैटेगरी में से केवल चार में नेट इनफ्लो दर्ज किया गया। Liquid Funds में सबसे ज्यादा 70,533 करोड़ रुपये का निवेश आया। सितंबर में इस कैटेगरी से 95,743 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी।

वहीं, Overnight Funds में 54,893 करोड़ रुपये का इनफ्लो दर्ज किया गया। इसके अलावा Money Market Funds में 1,501 करोड़ रुपये और Debt-oriented Sectoral Funds में 1,171 करोड़ रुपये का निवेश आया। दूसरी ओर, Ultra-short से Short-term Funds में सबसे ज्यादा 3,581 करोड़ रुपये का आउटफ्लो रहा।

Corporate Bond Funds से भी 3,142 करोड़ रुपये की निकासी दर्ज की गई। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

AMFI अक्टूबर डेटा: SIP में गिरावट का क्या मतलब? नए निवेशकों के लिए खास सलाह

बिजनेस • अखिल भारतीय

Mother Dairy Milk Price Hike: दूध हुआ ₹4 प्रति लीटर तक महंगा, 12 नवंबर से लागू होंगे नए रेट!

बिजनेस • अखिल भारतीय

इनकम टैक्स का नोटिस मिला? कहीं ये फर्जी तो नहीं! ऐसे करें DIN से तुरंत पहचान

बिजनेस • अखिल भारतीय

Stock Market Rally: अमेरिकी AI शेयरों में बिकवाली, भारत में दिवाली धूम! बाज़ार की ₹30.57 लाख करोड़ की कमाई

बिजनेस • अखिल भारतीय

साइबर फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन: व्हाट्सएप को दिया सख्त निर्देश, बैंकों की भी बढ़ेगी जिम्मेदारी

बिजनेस • अखिल भारतीय

महंगाई के आंकड़े आने से पहले कर लें ये तैयारी, EMI और निवेश पर दिखेगा सीधा असर

बिजनेस • अखिल भारतीय

दिवाली पर UPI का महा-रिकॉर्ड: 4 दिनों में 375 करोड़ ट्रांजेक्शन, डिजिटल पेमेंट में नया इतिहास

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल