राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का पहला लुक सामने आया है, जिसमें वे एक रफ और इंटेंस अवतार में नजर आ रहे हैं। पुलिस कंपनी फिल्म से सामने आया फरदीन खान का लुक राम गोपाल वर्मा कर रहे हैं फिल्म का निर्देशन एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने रविवार को अपनी आने वाली फिल्म 'पुलिस कंपनी' में अभिनेता फरदीन खान का लुक रिवील किया है जिसमें एक्टर एकदम इंटेंस और डार्क अवतार में नजर आ रहे हैं।
फरदीन खान (Fardeen Khan) राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) की अगली फिल्म 'पुलिस कंपनी' (Police Company) में एक रफ और टफ अवतार में अपने फैंस को चौंकाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम फीड पर अपने इस दमदार लुक की पहली झलक शेयर की है। उनका यह खतरनाक लुक किसी ग्रे-शेड वाले किरदार की ओर इशारा करता है, जो पर्दे पर उनके अब तक के किरदारों से बिल्कुल अलग और नया रूप है।
तस्वीर शेयर करते हुए फरदीन खान ने लिखा, 'यह 'डी कंपनी' से भी ज्यादा खतरनाक है। 1997 से 2004 के बीच 319 गैंगस्टर मारे गए थे'। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरदीन खान ने इस फिल्म के लिए शानदार ट्रांसफॉर्मेशन किया।
वह इस फिल्म में वे इंटेंस लुक में नजर आने वाले हैं। अगस्त में फिल्म की घोषणा करते हुए, राम गोपाल वर्मा ने लिखा, 'टी-सीरीज द्वारा प्रोड्यूस की जा रही मेरी अगली फिल्म का नाम है- 'पुलिस कंपनी'। इसकी टैगलाइन है - 'इट इज मोर डेंजरस दैन डी कंपनी'।
पुलिस एक संस्था है, और अंडरवर्ल्ड कंपनी पैसा कमाने का एक जरिया है, लेकिन जब किसी संस्था को अतिरिक्त शक्तियां दे दी जाती हैं, तो वह जल्द ही एक कंपनी बन जाती है'। राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार द्वारा निर्मित 'पुलिस कंपनी' में हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में हैं।
यह फिल्म मुंबई के मशहूर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अधिकारी दया नायक के जीवन पर आधारित है। फिल्म में फातिमा सना शेख, परेश रावल, सौरभ शुक्ला, मकरंद देशपांडे और अश्विनी कालसेकर जैसे कलाकार शामिल हैं। 3 more pics of HARSHVARDHAN RANE as DAYA NAYAK in POLICE COMPANY https://t.
co/PKqn5BNFi6 इस बीच, फरदीन खान को आखिरी बार 2026 की फिल्म 'राजा शिवाजी' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने शाहजहां का किरदार निभाया था। इससे पहले, वह 'हाउसफुल 5' (2025) में देव डोबरियाल के रूप में नजर आए थे। अभिनेता ने 2024 में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' से वापसी की थी और इसके बाद वे 'खेल खेल में' और 'विस्फोट' जैसी फिल्मों में भी दिखाई दिए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं