गुरुवार, 05 नवंबर 2026 09:42 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 1,744 व्यूज

नगालैंड, त्रिपुरा और ओडिशा में खुले विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय; सरकार ने जारी की अधिसूचना

DARSH NEWS डेस्क • 03 Nov 2026, 04:03 AM IST
नगालैंड, त्रिपुरा और ओडिशा में खुले विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय; सरकार ने जारी की अधिसूचना

केंद्र सरकार ने कोहिमा, अगरतला और भुवनेश्वर में तीन नए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) खोले हैं। तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (एआई द्वारा निर्मित फोटो।

) कोहिमा, अगरतला, भुवनेश्वर में तीन नए एफआरआरओ अधिसूचित। देश में अब कुल 20 विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय। विदेशियों की यात्रा सुगम बनाने, कानून लागू करने का लक्ष्य।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र ने कोहिमा (नगालैंड), अगरतला (त्रिपुरा) और भुवनेश्वर (ओडिशा) में तीन नए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) अधिसूचित किए हैं। इसके साथ ही देश में ऐसे कार्यालयों की कुल संख्या 20 हो गई है।

एफआरआरओ कार्यालय नेटवर्क के विस्तार का दोहरा उद्देश्य है- विदेशियों की भारत में वैध यात्रा व प्रवास को सुविधाजनक बनाना और आव्रजन कानूनों व सुरक्षा आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से लागू करना। पर्यटन, चिकित्सा और शिक्षा के लिए भारत आने वाले विदेशियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों को हर राज्य की राजधानी में एक एफआरआरओ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।

इसके बाद 2025 से जयपुर, चंडीगढ़, आइजल (मिजोरम), अमरावती (आंध्र प्रदेश) और गुवाहाटी में पांच नए एफआरआरओ काम करना शुरू कर चुके हैं। सरकारी बयान , हाल ही में कोहिमा (नगालैंड), अगरतला (त्रिपुरा) और भुवनेश्वर (ओडिशा) में तीन नए एफआरआरओ कार्यालय अधिसूचित किए गए हैं।

पहले कोहिमा व अगरतला, एफआरआरओ कोलकाता के अधिकार क्षेत्र में थे; जबकि भुवनेश्वर, एफआरआरओ हैदराबाद के अधिकार क्षेत्र में था। सरकार बिहार, गोवा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मेघालय सहित बाकी राज्यों में एफआरआरओ नेटवर्क के और विस्तार पर विचार कर रही है।

देश में एफआरआरओ कार्यालय अब अहमदाबाद, अमरावती, अमृतसर, आइजल, अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, कालीकट, चेन्नई, कोच्चि, चंडीगढ़, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, कोहिमा, कोझिकोड, लखनऊ, मुंबई और तिरुअनंतपुरम में स्थित हैं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'चार गुना गढ़ी भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता, बचाए 100 अरब डॉलर', अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने जारी की रिपोर्ट

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

शादी पूरी तरह टूटने के आधार पर विदेशी अदालत का तलाक वैध नहीं :सुप्रीम कोर्ट ने ब्रिटेन से तलाक लेने वाले डॉक्टर की याचिका खारिज की

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

दिल्ली-NCR पर मंडराया 'पाकिस्तानी धुएं' का संकट, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा; भारत के पंजाब से 4 गुना ज्यादा पराली जला रहा PAK

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

ओमान में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत, MEA बोला- नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमले बंद हों

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

दिल्ली-NCR पर मंडराया 'पाकिस्तानी धुएं' का संकट, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा; भारत से 4 गुना ज्यादा पराली जला रहा PAK

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

इजरायल और भारत के बीच हो सकता है 900 मिलियन डॉलर का सौदा, भारतीय वायुसेना को मिलेंगे 6 रिफ्यूलिंग विमान

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी 'डिजी यात्रा' की तैयारी, दिल्ली समेत 7 हवाईअड्डों पर शुरू हुआ ट्रायल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल