बुधवार, 04 नवंबर 2026 09:25 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 16,722 व्यूज

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी 'डिजी यात्रा' की तैयारी, दिल्ली समेत 7 हवाईअड्डों पर शुरू हुआ ट्रायल

DARSH NEWS डेस्क • 01 Nov 2026, 11:38 PM IST
अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी 'डिजी यात्रा' की तैयारी, दिल्ली समेत 7 हवाईअड्डों पर शुरू हुआ ट्रायल

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए डिजी यात्रा का परीक्षण सात प्रमुख हवाईअड्डों पर शुरू किया है। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए डिजी यात्रा का परीक्षण शुरू (AI फोटो) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हवाई यात्रा सुगम बनाने के लिए डिजी यात्रा की सुविधा अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी शुरू करने की तैयारी है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश के सात प्रमुख हवाईअड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए डिजी यात्रा का परीक्षण शुरू हो गया है। इनमें दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोचीन, मुंबई, चेन्नई और अमृतसर हवाईअड्डा शामिल हैं। इस सुविधा को 2027 में व्यापक स्तर पर लागू करने की योजना है।

फिलहाल यह सुविधा कई घरेलू हवाईअड्डों पर उपलब्ध है। इस सुविधा उन भारतीय नागरिकों को मिलेगी जिनके पास ई-पासपोर्ट है। नवंबर से दिसंबर 2026 तक चलने वाले इन ट्रायल के दौरान, ई-पासपोर्ट रखने वाले पात्र भारतीय नागरिक, एअर इंडिया और इंडिगो की चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रा करते समय टर्मिनल एंट्री पाइंट, सिक्योरिटी होल्ड एरिया और बोर्डिंग गेट पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

ट्रायल अवधि के दौरान मिलने वाले फीडबैक के आधार पर 2027 में इसके व्यापक विस्तार की योजना तैयार की जाएगी। डिजी यात्रा चेहरे की पहचान (फेशियल रिकग्निशन) तकनीक पर काम करता है। इसके जरिये यात्री एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार, सुरक्षा जांच क्षेत्र और बोर्डिंग गेट पर बिना बार-बार दस्तावेज दिखाए आगे बढ़ सकेंगे।

हालांकि, पासपोर्ट और अन्य जरूरी यात्रा दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य होगा। इमिग्रेशन और एयरलाइन की जांच भी पहले की तरह पूरी करनी होगी। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए पात्र भारतीय नागरिकों को डिजी यात्रा मोबाइल एप के माध्यम से ई-पासपोर्ट के जरिये अपनी पहचान सत्यापित करानी होगी।

इसके लिए पासपोर्ट स्कैन, मोबाइल से चिप रीडिंग और सेल्फी की जरूरत होगी। यात्रियों को अपने यात्रा दस्तावेज अपने पास रखने होंगे और एयरलाइन द्वारा अनिवार्य दस्तावेज जांच, आव्रजन प्रक्रियाओं तथा यात्रा से जुड़ी अन्य सभी जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करना होगा। फिलहाल डिजी यात्रा के 2.

65 करोड़ से अधिक यूजर हैं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'चार गुना गढ़ी भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता, बचाए 100 अरब डॉलर', अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने जारी की रिपोर्ट

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

शादी पूरी तरह टूटने के आधार पर विदेशी अदालत का तलाक वैध नहीं :सुप्रीम कोर्ट ने ब्रिटेन से तलाक लेने वाले डॉक्टर की याचिका खारिज की

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

दिल्ली-NCR पर मंडराया 'पाकिस्तानी धुएं' का संकट, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा; भारत के पंजाब से 4 गुना ज्यादा पराली जला रहा PAK

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

ओमान में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत, MEA बोला- नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमले बंद हों

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

दिल्ली-NCR पर मंडराया 'पाकिस्तानी धुएं' का संकट, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा; भारत से 4 गुना ज्यादा पराली जला रहा PAK

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

नगालैंड, त्रिपुरा और ओडिशा में खुले विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय; सरकार ने जारी की अधिसूचना

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

इजरायल और भारत के बीच हो सकता है 900 मिलियन डॉलर का सौदा, भारतीय वायुसेना को मिलेंगे 6 रिफ्यूलिंग विमान

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल