बुधवार, 04 नवंबर 2026 09:25 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 10,185 व्यूज

ओमान में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत, MEA बोला- नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमले बंद हों

DARSH NEWS डेस्क • 03 Nov 2026, 12:46 PM IST
ओमान में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत, MEA बोला- नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमले बंद हों

ओमान तट के पास भारतीय मालवाहक जहाज पर हमले की विदेश मंत्रालय ने निंदा की है, जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और 13 बचाए गए। ओमान में जहाज पर हमले की विदेश मंत्रालय ने की निंदा (फाइल फोटो- रॉयटर्स) ओमान तट पर भारतीय मालवाहक जहाज पर हमला हुआ। एक भारतीय नाविक की मौत, 13 अन्य बचाए गए।

विदेश मंत्रालय ने नागरिक ठिकानों पर हमले की निंदा की। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ओमान के तट के पास भारतीय ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर हुए हमले की विदेश मंत्रालय (MEA) ने निंदा की है।

विदेश मंत्रालय ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में नागरिक बुनियादी ढांचे और जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद होना चाहिए। मंत्रालय ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना जताई और कहा कि ओमान में भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है।

मस्कट स्थित भारतीय दूतावास मृतक के पार्थिव शरीर और अन्य बचाए गए 13 भारतीय नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए ओमान प्रशासन के साथ समन्वय कर रहा है। ओमान के तट के पास एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा, 'हम सोमवार शाम ओमान के लिमाह के पास एक कमर्शियल जहाज 'MSV अल जुसुफी' पर हुए हमले की निंदा करते हैं।

जहाज पर सवार 14 भारतीय नागरिकों में से 13 को बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक की चोट लगने के कारण दुखद मौत हो गई है। हम इस बहुमूल्य जान के नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। ओमान में हमारा दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और बचाए गए भारतीय नागरिकों तथा मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए ओमान के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है।

विदेश मंत्रालय ने आगे दोहराया कि इस क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं। हम तनाव को तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए चल रही बातचीत को पूरा करने की अपनी अपील दोहराते हैं, ताकि इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता वापस आ सके। इस क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए।

साथ ही, अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप, इस क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से जहाजों की आवाजाही और व्यापार को बिना किसी रुकावट के जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'चार गुना गढ़ी भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता, बचाए 100 अरब डॉलर', अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने जारी की रिपोर्ट

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

शादी पूरी तरह टूटने के आधार पर विदेशी अदालत का तलाक वैध नहीं :सुप्रीम कोर्ट ने ब्रिटेन से तलाक लेने वाले डॉक्टर की याचिका खारिज की

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

दिल्ली-NCR पर मंडराया 'पाकिस्तानी धुएं' का संकट, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा; भारत के पंजाब से 4 गुना ज्यादा पराली जला रहा PAK

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

दिल्ली-NCR पर मंडराया 'पाकिस्तानी धुएं' का संकट, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा; भारत से 4 गुना ज्यादा पराली जला रहा PAK

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

नगालैंड, त्रिपुरा और ओडिशा में खुले विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय; सरकार ने जारी की अधिसूचना

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

इजरायल और भारत के बीच हो सकता है 900 मिलियन डॉलर का सौदा, भारतीय वायुसेना को मिलेंगे 6 रिफ्यूलिंग विमान

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी 'डिजी यात्रा' की तैयारी, दिल्ली समेत 7 हवाईअड्डों पर शुरू हुआ ट्रायल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल