Parastoo Ahmadi Punishment: ईरान में महिलाओं की आजादी और अभिव्यक्ति के अधिकार को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। यहां 29 साल की गायिका परस्तू अहमदी को बिना हिजाब पहने संगीत कार्यक्रम करने के मामले में 74 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है। उनके साथ टीम के चार अन्य सदस्यों को भी यही सजा दी गई है।
बिना हिजाब गाने का वीडियो हुआ था वायरल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परस्तू अहमदी ने दिसंबर 2024 में बिना हिजाब पहने एक संगीत कार्यक्रम किया था। इस कार्यक्रम का वीडियो ऑनलाइन शेयर किया गया था, जिसे लाखों लोगों ने देखा। ईरान के कानूनों के तहत महिलाओं के हिजाब पहनने को लेकर सख्त नियम हैं।
ऐसे में बिना हिजाब के सार्वजनिक रूप से गाना गाने को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। ईरानी मीडिया ने वकील मुस्तफा नीली के हवाले से 23 नवंबर 2026 को गायिका और उनकी टीम को सजा दिए जाने की जानकारी दी। इस मामले में गायिका के साथ चार अन्य लोगों को भी 74-74 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है।
इस घटना के बाद ईरान में महिलाओं के अधिकार, धार्मिक कानूनों और निजी आजादी को लेकर बहस तेज हो गई है। खासकर महिलाओं के पहनावे, कला और अपनी बात खुलकर रखने के अधिकार को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस मामले ने एक बार फिर ईरान में महिलाओं पर लागू सख्त नियमों और उनकी आजादी को लेकर चर्चा को बढ़ा दिया है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं