गुवाहाटी में पेट्रोलियम डीलरों ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के उत्पीड़न के खिलाफ 24 घंटे के लिए पेट्रोल पंप बंद रखे, जिससे शहर में ईंधन संकट गहरा गया। गुवाहाटी में पेट्रोल पंप बंद होने से गहराया ईंधन संकट (फोटो- ) गुवाहाटी में 24 घंटे के लिए पेट्रोल पंप बंद रहे।
ईंधन संकट से वाहन चालक मेघालय की ओर बढ़े। डीलरों ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी।
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के कथित उत्पीड़न और मनमाने फैसलों के खिलाफ पेट्रोलियम डीलरों ने पेट्रोल पंप बंद रखा। 24 घंटे के बंद से गुरुवार को पूरे गुवाहाटी में ईंधन संकट गहरा गया। कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले के सभी पेट्रोल पंप बंद रहने के कारण वाहन चालकों को मजबूरन पड़ोसी राज्य मेघालय का रुख करना पड़ा, जिससे सीमावर्ती पंपों पर भारी भीड़ और लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
असम सीमा के पास मेघालय के कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं, और गुवाहाटी से राज्य की सीमा पार करके आने वाले वाहन चालकों की वजह से भारी ट्रैफिक जाम हो गया। दरअसल, गुवाहाटी में यह बंद 12 नवंबर की सुबह 6 बजे शुरू हुआ और 13 नवंबर की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। नॉर्थ ईस्ट इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (NEIPDA) की ग्रेटर गुवाहाटी इकाई ने 'नो परचेज, नो सेल' (न खरीदेंगे, न बेचेंगे) अभियान के तहत यह विरोध प्रदर्शन किया है।
उनका आरोप है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने मनमाने फैसले लिए हैं और वे डीलरों को परेशान कर रही हैं। एसोसिएशन ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के खिलाफ कई शिकायतें की हैं। उनका आरोप है कि इन कंपनियों के अधिकारी डीलरों पर दबाव डाल रहे हैं और बिना उचित प्रक्रिया का पालन किए, नियमों के कथित उल्लंघन के नाम पर ईंधन की आपूर्ति रोकने की धमकी दे रहे हैं।
डीलर मुख्य रूप से उन मामलों का विरोध कर रहे हैं, जहाँ कंपनी के अधिकारियों ने बिना रिटेल आउटलेट मालिकों को अपना पक्ष रखने का मौका दिए, केवल कुछ अनुमानित आरोपों के आधार पर पेट्रोल और डीजल की सप्लाई रोकने की धमकी दी। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं