गुरुवार, 12 नवंबर 2026 10:03 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 18,500 व्यूज

पीएम मोदी के कनाडा दौरे से पहले अंतिम चरण में FTA , AI और डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर चर्चा

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 09:08 PM IST
पीएम मोदी के कनाडा दौरे से पहले अंतिम चरण में FTA , AI और डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर चर्चा

भारत और कनाडा के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर बातचीत का छठा दौर चल रहा है। भारत-कनाडा के बीच FTA पर आखिरी दौर की चर्चा (फोटो-एएनआइ) पीएम मोदी की कनाडा यात्रा से पहले समझौता लक्ष्य। ऊर्जा, निवेश, एआई पर सहयोग पर चर्चा हुई।

डिजिटल डेस्क, विशाखापत्तनम। कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने गुरुवार को बताया कि भारत के साथ व्यापार का छठा दौर चल रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का लक्ष्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगले महीने होने वाली संभावित कनाडा यात्रा से पहले व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) को अंतिम रूप दे दिया जाए।

सिद्धू ने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) के शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक की। दोनों पक्षों ने ऊर्जा, यूरेनियम, महत्वपूर्ण खनिजों और निवेश को मुख्य आधार के रूप में रेखांकित किया। सिद्धू ने बताया कि कनाडा अपनी एलएनजी परियोजनाओं का विस्तार कर रहा है और अगले पांच सालों में उसने दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक बनने का लक्ष्य रख रहा है।

इससे कनाडा, भारत की बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने में मदद कर सकेगा। कनाडा भारत में एक प्रमुख निवेशक बना हुआ है, जहां संस्थागत निवेशकों और पेंशन फंडों (जैसे फेयरफैक्स) ने 100 अरब डालर से अधिक का निवेश किया है। इसके अलावा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

इस साल मई में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल की कनाडा यात्रा के दौरान दोनों देशों के उद्योग संगठनों ने एक रिपोर्ट फ्रॉम इंडिया टू कनाडा: इकोनमिक इंपैक्ट एंड एंगेजमेंट (भारत से कनाडा: आर्थिक प्रभाव और जुड़ाव) का दूसरा संस्करण जारी किया गया था।

यह रिपोर्ट कनाडाई अर्थव्यवस्था में भारतीय कंपनियों के महत्वपूर्ण और बढ़ते योगदान को उजागर करती है। रिपोर्ट , लगभग 50 भारतीय कंपनियों ने कनाडा में करीब 11 अरब कनाडाई डालर का निवेश किया है, जिससे पूरे देश में 33 हजार से अधिक नौकरियों का सृजन हुआ है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

FCRA बिल 2026 के विरोध में उतरे ईसाई समूह, JPC बैठक में की वापसी की मांग; RSS ने किया समर्थन

देश • अखिल भारतीय

'आधुनिक युद्ध में दुश्मन को चौंकाने की क्षमता मजबूत रखना बेहद जरूरी', वायुसेना कमांडरों के सम्मेलन में बोले राजनाथ सिंह

देश • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में पति ने सामूहिक दुष्कर्म की झूठी शिकायत दर्ज कराने के लिए पत्नी पर बनाया दबाव, शिकायत दर्ज

देश • अखिल भारतीय

यूजीसी नेट और जेईई मेन के प्रश्नपत्रों में नहीं दिखेंगी अनुवाद की गलतियां, एनटीए ने बदला सिस्टम

देश • अखिल भारतीय

16 नवंबर को मनीला जाएंगे PM मोदी, आसियान व ईस्ट एशिया समिट में लेंगे हिस्सा; ट्रंप से भी हो सकती मुलाकात

देश • अखिल भारतीय

'हर गली में हर खबर पर विशेषज्ञ मौजूद हैं', पीएम मोदी ने बताया मीडिया का बदलता स्वरूप

देश • अखिल भारतीय

कौन हैं भारतीय मूल की आरती शाह? एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग के भविष्य से जुड़ा है कनेक्शन

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल