गुरुवार, 12 नवंबर 2026 10:03 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 15,777 व्यूज

'हर गली में हर खबर पर विशेषज्ञ मौजूद हैं', पीएम मोदी ने बताया मीडिया का बदलता स्वरूप

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 08:38 PM IST
'हर गली में हर खबर पर विशेषज्ञ मौजूद हैं', पीएम मोदी ने बताया मीडिया का बदलता स्वरूप

पीएम मोदी ने कहा कि आजकल हर गली में हर खबर पर विशेषज्ञ मौजूद हैं और लोकतंत्र को जीवंत रखने में विविध राय की अहम भूमिका है। पीएम मोदी ने बताया मीडिया का बदलता स्वरूप (फोटो-एएनआइ) । अपने राजनीतिक जीवन में मीडिया की बदलते स्वरूप का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में कहा कि आजकल, हर गली में हर खबर पर विशेषज्ञ उपलब्ध हैं।

जितने मुंह, उतनी बातें का उल्लेख करते हुए पीएम ने जहां थोड़ी चुटकी ली वहीं इन विविध राय का लोकतंत्र को जीवंत बनाए रखने में अहम भूमिका को रेखांकित किया। भाजपा मुख्यालय में दिवाली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विकसित होती तकनीक ने मीडिया की प्रकृति को नाटकीय रूप से बदल दिया है।

इससे पारंपरिक मीडिया का काम कुछ आसान हुआ है, लेकिन साथ ही बिल्कुल नई चुनौतियां भी सामने आई हैं। मीडिया के बदलते स्वरूप का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले बड़ी ओवी वैन के लिए संघर्ष होता था, लेकिन आज, मोबाइल फोन ही ओवी वैन बन गया है। आज, हर किसी के पास अपना मंच है, अपना चैनल है, और अपना पॉडकास्ट है।

जैसे पहले भारत में हर गली में क्रिकेट विशेषज्ञ मिलने की बात कही जाती थी, उसी तरह से आजकल, हर गली में हर खबर पर विशेषज्ञ उपलब्ध हैं। गौरतलब है कि हाल के दिनों में जिस तरह बिना सटीक जानकारी विचार परोसे जा रहे हैं, वह कभी कभी खतरनाक भी होता है। विभिन्न मंचों पर ऐसे पनपते तथाकथित मीडिया को लेकर चिंता भी जताई जा रही है।

बहरहाल प्रधानमंत्री ने भारतीय लोकतंत्र को जीवंत बनाए रखने में मीडिया की सराहना करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भी हमारे फील्ड रिपोर्टर बाढ़, तबाही, भूकंप से लेकर सभी जगह पर कवरेज के लिए मौके पर पहुंचते हैं। पीएम ने मीडिया में खबरों की डेडलाइन के फायदे गिनाते हुए कहा कि इसी तरह से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सरकार ने 2047 की डेडलाइन तय कर दी है।

उन्होंने डेडलाइन को पूरा करने में मीडिया से समर्थन मांगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2047 से पहले भी इसे हासिल किया जा सकता है। सकारात्मक रूप से हर क्षेत्र में लगने की जरूरत है।

2014 से अब तक बारह सालों में आए परिवर्तन को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया को भी भारत की खबरों पर केंद्रित होना चाहिए। पीएम ने कहा कि मीडिया की भूमिका अहम होती है। पहले भी कई अभियानों में मीडिया ने योगदान दिया।

अब भारत को नशा मुक्त बनाने में उसी उर्जा की जरूरत है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

FCRA बिल 2026 के विरोध में उतरे ईसाई समूह, JPC बैठक में की वापसी की मांग; RSS ने किया समर्थन

देश • अखिल भारतीय

'आधुनिक युद्ध में दुश्मन को चौंकाने की क्षमता मजबूत रखना बेहद जरूरी', वायुसेना कमांडरों के सम्मेलन में बोले राजनाथ सिंह

देश • अखिल भारतीय

पीएम मोदी के कनाडा दौरे से पहले अंतिम चरण में FTA , AI और डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर चर्चा

देश • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में पति ने सामूहिक दुष्कर्म की झूठी शिकायत दर्ज कराने के लिए पत्नी पर बनाया दबाव, शिकायत दर्ज

देश • अखिल भारतीय

यूजीसी नेट और जेईई मेन के प्रश्नपत्रों में नहीं दिखेंगी अनुवाद की गलतियां, एनटीए ने बदला सिस्टम

देश • अखिल भारतीय

16 नवंबर को मनीला जाएंगे PM मोदी, आसियान व ईस्ट एशिया समिट में लेंगे हिस्सा; ट्रंप से भी हो सकती मुलाकात

देश • अखिल भारतीय

कौन हैं भारतीय मूल की आरती शाह? एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग के भविष्य से जुड़ा है कनेक्शन

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल