आरती शाह का Nvidia के CEO के भविष्य से कनेक्शन। आरती शाह एनवीडिया बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की सदस्य हैं। सीईओ जेन्सन हुआंग विवादों के कारण जांच के घेरे में।
हुआंग के भविष्य पर बोर्ड की जांच में अहम भूमिका। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी AI कंपनियों में शामिल एनवीडिया इन दिनों अपने CEO जेन्सन हुआंग से जुड़े गंभीर विवादों के कारण सुर्खियों में है।
एक कथित चीनी जासूस और कंपनी की ही एक महिला कर्मचारी के साथ अफेयर की खबरें सामने आने के बाद हुआंग की कुर्सी पर संकट गहरा गया है। लेकिन इस पूरे विवाद के बीच भारतीय मूल की डॉ. आरती शाह का नाम तेजी से चर्चा में आया है।
आखिर ये आरती शाह कौन हैं और उनका Nvidia के CEO के भविष्य से क्या कनेक्शन है आइये जानते हैं। आरती शाह एनवीडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की सदस्य हैं और कंपनी की दो अहम समितियों में भी शामिल हैं। भारत की गुजरात यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली आरती शाह ने अमेरिका की बड़ी दवा कंपनी Eli Lilly में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और चीफ इंफॉर्मेशन एंड डिजिटल ऑफिसर के तौर पर काम किया है।
उन्होंने इस कंपनी में 27 साल काम किया। आरती शाह ने अमेरिका की दिग्गज फार्मा कंपनी Eli Lilly में अपने करियर का एक बड़ा हिस्सा बिताया उन्होंने करीब 27 सालों तक अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने एक सांख्यिकी विशेषज्ञ के रूप में करियर शुरू किया और रिसर्च साइंटिस्ट होते हुए कंपनी की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट तथा चीफ इंफॉर्मेशन एंड डिजिटल ऑफिसर के शीर्ष पद तक पहुंचीं।
9 नवंबर 2020 को एनवीडिया ने आधिकारिक रूप से डॉ. आरती शाह को अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किया था। उस समय खुद जेन्सन हुआंग ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा था कि कंप्यूटर साइंस और हेल्थकेयर के संगम में उनका अनुभव कंपनी के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
आरती शाह केवल बोर्ड की सामान्य सदस्य नहीं हैं, बल्कि वे कंपनी की दो प्रमुख समितियों का हिस्सा हैं। यह समिति कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड, आंतरिक जांच, जोखिम प्रबंधन और सूचना सुरक्षा की निगरानी करती है। यह समिति शीर्ष अधिकारियों के वेतन, बोनस और अन्य सुविधाओं से जुड़े बड़े फैसले लेती है।
एनवीडिया ने 8 नवंबर 2026 को अपने बोर्ड की तरफ से जारी बयान में कहा था कि जेनसन हुआंग को लेकर सामने आई खबरों के बाद कंपनी स्वतंत्र जांच शुरू कर रही है। इस जांच की जिम्मेदारी स्वतंत्र डायरेक्टर्स की एक समिति को दी गई है। इसके साथ बाहर के स्वतंत्र कानूनी एक्सपर्ट्स की भी मदद ली जा रही है।
कंपनी ने यह भी कहा था कि फिलहाल उसके पास ऐसा कोई कारण नहीं है जिससे यह माना जाए कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा या एनवीडिया की गोपनीय जानकारी से समझौता हुआ है। हालांकि, जांच में सभी उपलब्ध जानकारियों को देखा जाएगा। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं