गुरुवार, 12 नवंबर 2026 04:07 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
देश Mumbai 11,615 व्यूज

प्लास्टर बंधे पैर के साथ सीढ़ियों पर घिसटता रहा 78 साल का बुजुर्ग, मुंबई के KEM अस्पताल को BMC का नोटिस

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 02:32 PM IST
प्लास्टर बंधे पैर के साथ सीढ़ियों पर घिसटता रहा 78 साल का बुजुर्ग, मुंबई के KEM अस्पताल को BMC का नोटिस

मुंबई के KEM अस्पताल में एक बुजुर्ग मरीज को प्लास्टर लगे पैर के साथ खराब लिफ्ट के कारण सीढ़ियों पर घिसटते हुए देखा गया। KEM अस्पताल की सीढ़ियां चढ़ता बुजुर्ग व्यक्ति (फोटो-सोशल मीडिया) KEM अस्पताल में प्लास्टर लगे बुजुर्ग मरीज सीढ़ियों पर घिसटते दिखे। अस्पताल की 40 साल पुरानी लिफ्ट कई महीनों से खराब।

वायरल वीडियो के बाद BMC ने जांच के आदेश दिए, नोटिस जारी। डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के एक अस्पताल से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

यहां एक बुजुर्ग व्यक्ति को पैर में प्लास्टर बंधे सीढ़ियों पर घिसटते हुए ऊपर जाते देखा जा सकता है। अस्पताल में ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि इस अस्पताल में जो लिफ्ट लगी है, वो करीब 40 साल पुरानी है और कई महीनों से खराब पड़ी है। यह अस्पताल बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अंतर्गत आता है, जो देश का सबसे अमीर नगर निकाय है।

मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल (KEM) अस्पताल से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में 78 साल के बुजुर्ग व्यक्ति को अस्पताल की सीढ़ियों पर घिसटते देखा जा सकता है। मरीज के दाहिने पैर पर प्लास्टर लगा है और वह खुद को पीछे की तरफ खींचते हुए सीढ़ियां चढ़ रहा है।

बुजुर्ग व्यक्ति का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच में यह देखा जाएगा कि मरीजों की देखभाल में कहां चूक हुई और अस्पताल की ऑर्थोपेडिक बिल्डिंग में मौजूद इकलौती लिफ्ट को बदलने के लिए बंद किए जाने के बाद क्या वैकल्पिक इंतजाम किए गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि 10 दिनों के भीतर एक तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी गई है और संबंधित अस्पताल इकाई के प्रमुख को नोटिस जारी किया गया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • Indore

टूट गया इंदौर का रिकॉर्ड, नवी मुंबई बना भारत का सबसे स्वच्छ शहर, किस नंबर पर सूरत और विजयवाड़ा?

देश • अखिल भारतीय

सिक्किम में भूकंप के झटके से दशहत में लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 रही तीव्रता

देश • अखिल भारतीय

अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे में भीषण आग, एक परिवार के 4 सदस्यों की मौत; 24 घर जलकर खाक

देश • Prayagraj

राजस्थान-इलाहाबाद HC के फर्जी आदेश पर सरकारी विभाग ने ब्लॉक की 129 वेबसाइट, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

देश • अखिल भारतीय

'मनमाने तरीकों को खत्म किया जाए', हाई कोर्ट के जजों के ट्रांसफर पर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की चर्चा

देश • अखिल भारतीय

डेटा गायब न होता तो दीवाली पर 49 प्रतिशत ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण, CREA की रिपोर्ट में खुलासा

देश • अखिल भारतीय

महाराष्ट्र: नंदुरबार में अरंडी के बीज खाने से आठ बच्चे बीमार, एक बच्ची की मौत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल