गुरुवार, 12 नवंबर 2026 03:31 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
देश Indore 7,336 व्यूज

टूट गया इंदौर का रिकॉर्ड, नवी मुंबई बना भारत का सबसे स्वच्छ शहर, किस नंबर पर सूरत और विजयवाड़ा?

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 01:30 PM IST
टूट गया इंदौर का रिकॉर्ड, नवी मुंबई बना भारत का सबसे स्वच्छ शहर, किस नंबर पर सूरत और विजयवाड़ा?

नवी मुंबई ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर के आठ साल के दबदबे को खत्म करते हुए भारत के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब जीता है। नवी मुंबई ने जीता भारत के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब नवी मुंबई ने जीता भारत के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब इंदौर का आठ साल का स्वच्छ शहर का दबदबा समाप्त हुआ सूरत और विजयवाड़ा ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान पाया डिजिटल डेस्क, मुंबई।

देश की स्वच्छता रैंकिंग में अब नवी मुंबई नया चैंपियन बनकर उभरा है। लंबे समय से इंदौर का दबदबा खत्म करते हुए नवी मुंबई ने भारत का सबसे स्वच्छ शहर होने का खिताब अपने नाम कर लिया है। ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26’ के नतीजों में सूरत ने दूसरा और विजयवाड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं रीवा को सबसे स्वच्छ रिवरफ्रंट शहर और रुद्रपुर को सबसे स्वच्छ हिमालयी शहर चुना गया। 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में ग्रेटर विशाखापत्तनम और 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में उज्जैन ने भी अपना जलवा दिखाया। इस साल, इंदौर (जो लगातार आठ वर्षों तक सबसे स्वच्छ शहर रहा था) को एक अलग श्रेणी में रखा गया।

नई शुरू की गई 'स्वच्छ शहर जोड़ी' पहल के तहत, इंदौर ने अपने सहयोगी शहर देपालपुर के साथ मिलकर 'मेंटर सिटी' (मार्गदर्शक शहर) श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल किया। इस श्रेणी में, अहमदाबाद ने अपने सहयोगी शहर साणंद के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि तिरुपति ने अपने सहयोगी शहर कुप्पम के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

यहां आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस सर्वेक्षण में 4,700 से अधिक शहरी स्थानीय निकायों ने हिस्सा लिया। मध्य प्रदेश का रीवा सबसे स्वच्छ रिवरफ्रंट (नदी किनारे वाले) शहरों की सूची में शीर्ष पर रहा, जबकि बिलासपुर और वाराणसी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (HUA) , 'स्वच्छ तटीय शहर' (स्वच्छ कोस्टल टाउन) श्रेणी में पुरी ने पहला स्थान हासिल किया, जिसके बाद केरल का अलाप्पुझा और महाराष्ट्र का रत्नागिरी रहे। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • Mumbai

प्लास्टर बंधे पैर के साथ सीढ़ियों पर घिसटता रहा 78 साल का बुजुर्ग, मुंबई के KEM अस्पताल को BMC का नोटिस

देश • अखिल भारतीय

सिक्किम में भूकंप के झटके से दशहत में लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 रही तीव्रता

देश • अखिल भारतीय

अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे में भीषण आग, एक परिवार के 4 सदस्यों की मौत; 24 घर जलकर खाक

देश • Prayagraj

राजस्थान-इलाहाबाद HC के फर्जी आदेश पर सरकारी विभाग ने ब्लॉक की 129 वेबसाइट, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

देश • अखिल भारतीय

'मनमाने तरीकों को खत्म किया जाए', हाई कोर्ट के जजों के ट्रांसफर पर सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की चर्चा

देश • अखिल भारतीय

डेटा गायब न होता तो दीवाली पर 49 प्रतिशत ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण, CREA की रिपोर्ट में खुलासा

देश • अखिल भारतीय

महाराष्ट्र: नंदुरबार में अरंडी के बीज खाने से आठ बच्चे बीमार, एक बच्ची की मौत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल