गुरुवार, 12 नवंबर 2026 07:11 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 2,785 व्यूज

महाराष्ट्र: नंदुरबार में अरंडी के बीज खाने से आठ बच्चे बीमार, एक बच्ची की मौत

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 05:53 AM IST
महाराष्ट्र: नंदुरबार में अरंडी के बीज खाने से आठ बच्चे बीमार, एक बच्ची की मौत

नंदुरबार में अरंडी के बीज खाने से आठ बच्चे बीमार (सांकेतिक तस्वीर) बच्चे अरंडी के बीज खा बैठे थे, जिसके बाद उन्हें उल्टी, दस्त होने लगे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है । धडगांव तालुका के मोडलगांव गांव में अरंडी के बीज खाने से आठ बच्चे संदिग्ध फूड पॉइजनिंग की चपेट में आ गए।

इस घटना में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि बाकी सात बच्चों का इलाज धडगांव ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है। गांव में बच्चे अरंडी के बीज खा बैठे थे, जिसके बाद उन्हें उल्टी, दस्त और कमजोरी जैसे लक्षण महसूस होने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें धडगांव ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में इलाज के दौरान एक बच्ची की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। बाकी सात बच्चों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और वे चिकित्सकों की निगरानी में हैं। अरंडी के बीज जहरीले होते हैं और इन्हें खाने से गंभीर विषाक्तता हो सकती है।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है। गांव वालों को अरंडी के पौधों और बीजों से बच्चों को दूर रखने की सलाह दी गई है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

कर्नाटक और गुजरात दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, 15,600 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे बड़ी सौगात

देश • अखिल भारतीय

सोनिया गांधी की पसंदीदा भारतीय डिश का हुआ खुलासा, बंगाली और गुजराती खाने की हैं दीवानी

देश • अखिल भारतीय

दादा की संपत्ति में पोते को कब मिलता है हिस्सा? प्रॉपर्टी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

देश • Ahmedabad

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: अहमदाबाद-साणंद को मिला सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ शहर जोड़ी का पुरस्कार

देश • अखिल भारतीय

‘मोदी सरकार के पैरों तले जमीन खिसक चुकी है, यह रिजीम टिकने वाली नहीं’: संस्मरण में सोनिया गांधी का बड़ा दावा

देश • अखिल भारतीय

होर्मुज और फारस की खाड़ी में दो जहाजों को बनाया गया निशाना, हमले में एक भारतीय घायल

देश • अखिल भारतीय

अब WhatsApp पर सिर्फ चैटिंग नहीं, कर सकेंगे बिल पेमेंट समेत कई काम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल