बुधवार, 11 नवंबर 2026 11:11 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 7,959 व्यूज

होर्मुज और फारस की खाड़ी में दो जहाजों को बनाया गया निशाना, हमले में एक भारतीय घायल

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 10:18 PM IST
होर्मुज और फारस की खाड़ी में दो जहाजों को बनाया गया निशाना, हमले में एक भारतीय घायल

होर्मुज और फारस की खाड़ी में दो जहाजों को बनाया गया निशाना। (प्रतीकात्मक तस्वीर) पश्चिम एशिया में दो वाणिज्यिक जहाजों पर हमला हुआ। हमले में कुल नौ भारतीय सवार थे, एक घायल हुआ।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने घटना की जानकारी दी। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में वाणिज्यिक जहाजों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी में दो जहाजों को निशाना बनाया गया है। केंद्रीय पत्तन, पोत, परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को बताया कि सऊदी अरब और लाइबेरिया के ध्वज वाले जहाजों पर हमला किया गया, जिन पर नौ भारतीय सवार रहे। इनमें से एक घायल हुआ है।

सऊदी अरब का ध्वज लगे तेल टैंकर को उस समय निशाना बनाया गया, जब वह होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा था। इस पर तीन भारतीय सवार थे। जबकि फारस की खाड़ी से गुजरते समय लाइबेरिया के ध्वज वाले वीएलसीसी (कच्चा तेल ले जाने वाले विशाल पोत) 'एमटी फुजैराह एनर्जी' पर एक प्रक्षेपास्त्र से हमला किया गया।

इसके चालक दल में छह भारतीय शामिल हैं। सोनोवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, '11 नवंबर को तीन भारतीय नाविकों को लेकर जा रहा सऊदी अरब के ध्वज वाला तेल टैंकर 'एनसीसी फज्र' होर्मुज स्ट्रेट से गुजरते समय संभावित हमले का शिकार हुआ। ' उन्होंने बताया कि तीनों भारतीय समेत जहाज का पूरा चालक दल सुरक्षित है।

इससे पहले सोनोवाल ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि 'एमटी फुजैराह एनर्जी' पर दस नवंबर को उस समय हमला किया गया, जब यह अल रुवैस से दुबई जा रहा था। हमले में चालक दल के चार सदस्य घायल हुए, जिनमें एक भारतीय नागरिक शामिल है। भारतीय नागरिक को मामूली चोटें आई हैं।

पांच अन्य भारतीयों समेत चालक दल के शेष 18 सदस्य सुरक्षित हैं। स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • Ahmedabad

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: अहमदाबाद-साणंद को मिला सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ शहर जोड़ी का पुरस्कार

देश • अखिल भारतीय

‘मोदी सरकार के पैरों तले जमीन खिसक चुकी है, यह रिजीम टिकने वाली नहीं’: संस्मरण में सोनिया गांधी का बड़ा दावा

देश • अखिल भारतीय

अब WhatsApp पर सिर्फ चैटिंग नहीं, कर सकेंगे बिल पेमेंट समेत कई काम

देश • अखिल भारतीय

फिर महंगा हो सकता है दूध? अलनीनो के कारण चारे का संकट गहराने का अनुमान, पशुपालकों की आय पर भी पड़ेगा असर

देश • अखिल भारतीय

'अपनी पसंद की अदालत चुनना गलत', सुप्रीम कोर्ट की 'फोरम शॉपिंग' पर सख्त टिप्पणी

देश • अखिल भारतीय

केरलम में मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों को मिली नई पहचान, अब कहलाएंगे ‘रीजनल इंस्टीट्यूट फॉर हैप्पीनेस एंड वेलनेस’

देश • अखिल भारतीय

500 पर क्यों अटक जाता है AQI का मीटर, क्या है प्रदूषण मापने का गणित? CPCB ने समझाया

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल