बुधवार, 11 नवंबर 2026 06:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
देश अखिल भारतीय 8,465 व्यूज

500 पर क्यों अटक जाता है AQI का मीटर, क्या है प्रदूषण मापने का गणित? CPCB ने समझाया

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 01:46 PM IST
500 पर क्यों अटक जाता है AQI का मीटर, क्या है प्रदूषण मापने का गणित? CPCB ने समझाया

AQI गणना में 999 µg/m³ से अधिक PM डेटा शामिल नहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक की अधिकतम सीमा 500 निर्धारित है 2015 का डेटा-सत्यापन इंफ्रास्ट्रक्चर अब पुराना हो चुका डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने मंगलवार को माना कि मौजूदा सिस्टम के तहत 999 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से अधिक के पार्टिकुलेट मैटर (PM) के आंकड़ों को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) की गणना में शामिल नहीं किया जाता है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि निगरानी प्रणाली को मूल रूप से 0–1000 µg/m³ की सीमा के अंदर वाले सांद्रता मापने के लिए डिजाइन किया गया था। CPCB ने यह भी बताया कि वह मौजूदा सिस्टम की समीक्षा कर रही है। इसके लिए आंतरिक विचार-विमर्श चल रहे हैं, ताकि सिस्टम की निर्धारित माप सीमा से बाहर के डेटा को प्रोसेस करने के तरीकों पर काम किया जा सके।

इस बीच, पर्यावरण मंत्रालय के सूत्रों ने माना कि 2015 का डेटा-सत्यापन इंफ्रास्ट्रक्चर अब पुराना हो चुका है और इसमें बदलाव की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ सालों में मॉनिटरिंग सिस्टम को अपग्रेड किया गया है, लेकिन डेटा सत्यापन से जुड़ी कार्यप्रणाली में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

रिपोर्ट 2015 में जब राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक (NAQI) शुरू किया गया था, तब लगाए गए पार्टिकुलेट मैटर एनालाइजर को 0–1000 µg/m³ की माप सीमा के लिए सेट किया गया था और कार्यप्रणाली भी उसी बनाई गई थी। एक सूत्र ने बताया, 'हालांकि, पिछले कुछ सालों में उपकरणों को अपग्रेड किया गया है, लेकिन कार्यप्रणाली वही बनी हुई है।

' सीपीसीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 11 बिंदुओं वाला बयान जारी किया। उसमें कहा, 'जब NAQI शुरू हुआ था, तब लगाए गए पार्टिकुलेट मैटर मापने वाले सिस्टम सिर्फ 0 से 1000 µg/m³ तक की सीमा के लिए सेट (कैलिब्रेट) किए गए थे। इसलिए अब भी सिस्टम में जो प्रति घंटे की रीडिंग इस सीमा से बाहर आती है, उसे ‘सीमा से बाहर’ माना जाता है और गणना में इस्तेमाल नहीं किया जाता।

' बोर्ड ने बताया कि दिवाली के दिन जब पटाखे फोड़ने की वजह से प्रदूषण बहुत बढ़ जाता है, तो कई मॉनिटरिंग स्टेशनों के आंकड़ों में कुछ घंटों का गैप दिख सकता है। ऐसे घंटों के आंकड़े उस स्टेशन के 24 घंटे के औसत में नहीं जोड़े जाते। यह बात इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि दिल्ली के 59 स्टेशनों में से 45 स्टेशनों पर कम से कम एक प्रदूषक का घंटे-घंटे का डेटा रिकॉर्ड ही नहीं हो पाया।

विशेषज्ञों का कहना है कि जब PM2. 5 का स्तर लगभग 1,000 ug/m³ तक पहुंच गया, तब कई स्टेशनों में ऐसे गैप दिखे। सूत्र ने आगे कहा, 'CPCB पर आपको जो डेटा गायब दिखता है, असल में हमारे पास वह पूरा डेटा मौजूद है।

लेकिन, गणना में उस डेटा का उपयोग नहीं किया जाता है। '।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

केरलम में मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों को मिली नई पहचान, अब कहलाएंगे ‘रीजनल इंस्टीट्यूट फॉर हैप्पीनेस एंड वेलनेस’

देश • अखिल भारतीय

फारस की खाड़ी में लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज पर हमला, एक भारतीय समेत 4 क्रू मेंबर घायल

देश • अखिल भारतीय

पिता को मिली दादा की संपत्ति पर पोते का अधिकार है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

देश • अखिल भारतीय

असम में रेल हादसा, इंजन समेत पटरी से उतरे सैरांग-कोलकाता एक्सप्रेस के 6 डिब्बे; कई घायल

देश • अखिल भारतीय

असम में रेल हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे; बचाव अभियान जारी

देश • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी ने फिर तीन को मारा, छह महीनों में ली 17 की जान

देश • New Delhi

छठ यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, दिल्ली से आज पूर्व दिशा के लिए चलेंगी 31 विशेष ट्रेन

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल