बुधवार, 11 नवंबर 2026 07:08 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
देश New Delhi 10,644 व्यूज

छठ यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, दिल्ली से आज पूर्व दिशा के लिए चलेंगी 31 विशेष ट्रेन

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 05:36 AM IST
छठ यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, दिल्ली से आज पूर्व दिशा के लिए चलेंगी 31 विशेष ट्रेन

दिल्ली से आज पूर्व दिशा के लिए चलेंगी 31 विशेष ट्रेन नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल पर पूर्व दिशा के यात्रियों की भीड़ अधिक पहुंच रही है पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और शकूरबस्ती से भी विशेष ट्रेन चलाई जा रही हैं राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दीपावली के बाद अब दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा में घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है।

यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनें चलाने के साथ ही स्टेशनों पर छठ पूजा के गीत गूंज रहे हैं। बुधवार को दिल्ली के रेलवे स्टेशनों से पूर्व दिशा की 31 विशेष ट्रेन चलेंगी। दिल्ली के रेलवे स्टेशनों विशेषकर नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल पर पूर्व दिशा के यात्रियों की भीड़ अधिक पहुंच रही है।

पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और शकूरबस्ती से भी विशेष ट्रेन चलाई जा रही हैं। मंगलवार को दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों से कुल 27 विशेष ट्रेनें चलाई गईं। वहीं, अलग-अलग रूट पर भीड़ बढ़ने से अल्प सूचना के आधार पर चार अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाई गईं।

आनंद विहार टर्मिनल से नौ, नई दिल्ली से छह, शकूरबस्ती से पांच, हजरत निजामुद्दीन से तीन, दिल्ली जंक्शन से तीन और रोहतक से एक विशेष ट्रेन चलाई गई। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि यात्रियों की भीड़ की निगरानी करते हुए जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त विशेष ट्रेनों की योजना बनाई जाएगी।

चंडीगढ़ संवाददाता , ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने चंडीगढ़ और बरौनी के बीच आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रेलवे की ओर से जारी कार्यक्रम , ट्रेन नंबर 04538 चंडीगढ़-बरौनी आरक्षित स्पेशल 10 नवंबर को रात 10 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।

यह ट्रेन अंबाला छावनी, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, लखनऊ, वाराणसी और छपरा सहित निर्धारित स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 3:30 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04537 बरौनी-चंडीगढ़ आरक्षित स्पेशल 12 नवंबर को सुबह 6:30 बजे बरौनी से रवाना होगी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी ने फिर तीन को मारा, छह महीनों में ली 17 की जान

देश • अखिल भारतीय

'ऑनलाइन रिजर्वेशन पोर्टल बिल्कुल ठीक': IRCTC ने कहा- पूरी तरह अफवाह हैं सर्वर क्रैश होने की खबरें

देश • अखिल भारतीय

जलवायु परिवर्तन का मंडरा रहा खतरा, 1.5 डिग्री तापमान वृद्धि की दहलीज पर दुनिया

देश • अखिल भारतीय

वयो साथी : सरकार ने बुजुर्गों के कल्याण के लिए वॉलिंटियर बनने का किया आह्वान

देश • अखिल भारतीय

ऑपरेशन ब्लू स्टार से गुजरात दंगो तक: सोनिया गांधी की किताब ने खोले विवादों के अध्याय, आत्मकथा की बड़ी बातें

देश • अखिल भारतीय

नोटबंदी के 10 साल बाद भी कायम है कैश का दबदबा, क्यों भारतीयों को पसंद हैं कड़कड़ाते नोट?

देश • अखिल भारतीय

स्वच्छता अभियान में गृह मंत्रालय ने कबाड़ बेचकर कमाए 10 करोड़ रुपये

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल