बुधवार, 11 नवंबर 2026 12:25 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 18,152 व्यूज

स्वच्छता अभियान में गृह मंत्रालय ने कबाड़ बेचकर कमाए 10 करोड़ रुपये

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 10:11 PM IST
स्वच्छता अभियान में गृह मंत्रालय ने कबाड़ बेचकर कमाए 10 करोड़ रुपये

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विशेष अभियान-6 के तहत कबाड़ और ई-कचरे का निपटान कर 10. 17 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई है। गृह मंत्रालय ने कबाड़ निपटान से 10.

17 करोड़ रुपये जुटाए। गृह मंत्रालय ने कबाड़ निपटान से 10. 17 करोड़ रुपये जुटाए।

ई-कचरे से 2. 63 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई। अभियान से 78,125 वर्ग फुट कार्यालय जगह खाली हुई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान-6 के तहत कबाड़ का निपटान कर 10. 17 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई है।

इसमें ई-कचरे से प्राप्त 2. 63 करोड़ रुपये भी शामिल है। एक बयान में कहा गया है कि यह अभियान 15 सितंबर 2026 को शुरू हुआ।

इसके बाद दो अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक गृह मंत्रालय और देशभर में इसके अधीन आने वाले कार्यालयों में इसे लागू किया गया। मंत्रालय ने बताया कि स्वच्छता अभियान के लिए शुरुआत में 6,757 स्थानों की पहचान की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 7,963 कर दिया गया। इस अभियान के दौरान संसद सदस्यों के 147 संदर्भों, राज्य सरकारों के 141 संदर्भों, जनता की 11,902 शिकायतों और 1,666 अपीलों का निपटान किया गया।

साथ ही 2,19,644 भौतिक फाइलों और 30,385 इलेक्ट्रानिक फाइलों की समीक्षा की गई। रिकार्ड के बेहतर प्रबंधन और बेकार सामग्री के निपटान के जरिये कुल 78,125 वर्ग फुट कार्यालय जगह खाली कराई गई। कबाड़ के निपटान से 10.

17 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई, जिसमें से 2. 63 करोड़ रुपये ई-कचरे के निपटान से आए। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

जलवायु परिवर्तन का मंडरा रहा खतरा, 1.5 डिग्री तापमान वृद्धि की दहलीज पर दुनिया

देश • अखिल भारतीय

वयो साथी : सरकार ने बुजुर्गों के कल्याण के लिए वॉलिंटियर बनने का किया आह्वान

देश • अखिल भारतीय

ऑपरेशन ब्लू स्टार से गुजरात दंगो तक: सोनिया गांधी की किताब ने खोले विवादों के अध्याय, आत्मकथा की बड़ी बातें

देश • अखिल भारतीय

नोटबंदी के 10 साल बाद भी कायम है कैश का दबदबा, क्यों भारतीयों को पसंद हैं कड़कड़ाते नोट?

देश • अखिल भारतीय

कब साफ होगी दिल्ली-NCR की हवा, वायु प्रदूषण पर मौसम विभाग का नया अपडेट

देश • अखिल भारतीय

NMC की नई एडवाइजरी: फर्जी मेडिकल कॉलेजों से सावधान, एडमिशन से पहले ध्यान रखें यह बात

देश • अखिल भारतीय

NSG के ब्लैक कैट कमांडो को हीट स्ट्रोक से बचाएगी नाइको से बनी यूनिफॉर्म, 44 डिग्री तापमान में भी जवान रहेंगे सुरक्षित

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल