मंगलवार, 10 नवंबर 2026 10:23 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
देश अखिल भारतीय 16,985 व्यूज

कब साफ होगी दिल्ली-NCR की हवा, वायु प्रदूषण पर मौसम विभाग का नया अपडेट

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 09:05 PM IST
कब साफ होगी दिल्ली-NCR की हवा, वायु प्रदूषण पर मौसम विभाग का नया अपडेट

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर दीपावली के बाद भी 'बेहद खराब' बना हुआ है और तत्काल राहत की उम्मीद कम है। दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण (फोटो-रॉयटर्स) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में । एनसीआर एवं आसपास के क्षेत्रों को जहरीली हवा से प्रभावी राहत मिलने के आसार अभी कम हैं।

दीपावली के बाद प्रदूषण का स्तर कुछ नीचे जरूर आया है, लेकिन हवा की गुणवत्ता अब भी खराब है। प्रदूषण को बाहर निकालने के लिए जिन मौसमी हालात की जरूरत है, उसका अभी इंतजार है। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी जरूर होगी, लेकिन इससे एनसीआर के प्रदूषण पर तत्काल बड़ी राहत की संभावना नहीं है।

मौसम विज्ञानियों का मानना है कि अगले तीन-चार दिनों तक दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रह सकती है। इस दौरान हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। प्रदूषित तत्वों को तेजी से बिखेरने के लिए इससे अधिक गति वाली हवा की जरूरत होती है।

अभी हवा की रफ्तार कम रहने एवं वातावरण में प्रदूषित तत्वों के टिके रहने के कारण स्थिति में बड़ा बदलाव नहीं आ पा रहा है। मौसम विभाग पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 नवंबर तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर घाटी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है।

इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है। हालांकि इस मौसमी स्थिति का दिल्ली एवं आसपास के मैदानी इलाकों में बारिश के रूप में पहुंचने का अनुमान नहीं है। मौसम विभाग ने 15 नवंबर तक दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं जताई है।

वैज्ञानिकों पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट आ सकती है। दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट का अनुमान है। जाहिर है, सुबह और रात में ठंड बढ़ेगी।

हालांकि केवल तापमान गिरने से ही प्रदूषण कम नहीं हो जाएगा। इसके लिए हवा की पर्याप्त गति और वातावरण में प्रदूषित तत्वों को ऊपर उठाकर दूर ले जाने वाली परिस्थितियां जरूरी हैं। आईएमडी के पूर्वानुमान में 12-13 नवंबर के आसपास हवा की दिशा में बदलाव हो सकता है, मगर गति इतनी सुस्त रह सकती है कि प्रदूषण से तत्काल बड़ी राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

ऐसे में हवा की गुणवत्ता में सुधार मौसम की वास्तविक परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

NMC की नई एडवाइजरी: फर्जी मेडिकल कॉलेजों से सावधान, एडमिशन से पहले ध्यान रखें यह बात

देश • अखिल भारतीय

NSG के ब्लैक कैट कमांडो को हीट स्ट्रोक से बचाएगी नाइको से बनी यूनिफॉर्म, 44 डिग्री तापमान में भी जवान रहेंगे सुरक्षित

देश • अखिल भारतीय

'महिलाएं NCW को समझें अपना मायका', राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर का बयान; बोलीं- हर साल आती हैं 1.5 लाख शिकायतें

देश • अखिल भारतीय

केरलम में हिंदू-मुस्लिम एकता के मिसाल बने दो मुस्लिम भाई, हिंदू महिला की चिता को दी मुखाग्नि

देश • अखिल भारतीय

एथनॉल मामले में गड़बड़ी मिली तो जांच का दायरा बढ़ाएगा केरलम

देश • अखिल भारतीय

क्लिंटन की 'पुरानी आदत', सरकोजी का घमंड और डायना का शाही अंदाज: सोनिया ने खोले वैश्विक नेताओं के दिलचस्प राज

देश • अखिल भारतीय

'क्या महत्वाकांक्षी होना अपराध है?', प्रणब मुखर्जी की बेटी ने सोनिया गांधी के खुलासे पर किया पलटवार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल