मंगलवार, 10 नवंबर 2026 09:23 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 9,983 व्यूज

क्लिंटन की 'पुरानी आदत', सरकोजी का घमंड और डायना का शाही अंदाज: सोनिया ने खोले वैश्विक नेताओं के दिलचस्प राज

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 07:32 PM IST
क्लिंटन की 'पुरानी आदत', सरकोजी का घमंड और डायना का शाही अंदाज: सोनिया ने खोले वैश्विक नेताओं के दिलचस्प राज

सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में कई वैश्विक नेताओं से जुड़ी दिलचस्प यादें साझा की हैं। बिल क्लिंटन की महिलाओं को निहारने की 'पुरानी आदत': सोनिया गांधी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में कई बेबाक यादें साझा की हैं।

साल 2000 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के भारत दौरे को याद करते हुए सोनिया लिखती हैं कि एक कार्यक्रम में वह कभी-कभी चुपके से आकर्षक महिलाओं को निहारते नजर आते थे। मोनिका लेविंस्की कांड भले ही सुर्खियों से ओझल हो चुका था, लेकिन सोनिया के शब्दों में 'पुरानी आदतें आसानी से नहीं जातीं।

' उन्होंने शेरेटन होटल में क्लिंटन से मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि वह मिलनसार और आत्मविश्वास से भरे थे, लेकिन कश्मीर पर अपने विचार बताने में ज्यादा रुचि रखते थे। उन्होंने कश्मीर को 'न्यूक्लियर फ्लैशपॉइंट' और दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक करार दिया था।

प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तरफ से आयोजित एक दावत में भी क्लिंटन महिलाओं को निहारते दिखे थे। सोनिया की इस किताब में किताब में निकोलस सरकोजी और राजकुमारी डायना जैसी हस्तियों से मुलाकातों का भी जिक्र है। सोनिया, निकोलस सरकोजी की 2008 की भारत यात्रा का एक दिलचस्प किस्सा भी साझा करती हैं, जब फ्रांसीसी राष्ट्रपति अपनी तत्कालीन पार्टनर, कार्ला ब्रूनी के बिना आए थे।

वे लिखती हैं, 'कहा जाता था कि सरकोजी को सलाह दी गई थी कि वे उन्हें (ब्रूनी को) साथ न लाएं, क्योंकि वे शादीशुदा नहीं थे और आधिकारिक कार्यक्रमों में यह स्थिति अजीब हो सकती थी। ' एक दावत के दौरान, तत्कालीन उपराष्ट्रपति मोहम्मद अंसारी की पत्नी, जो सरकोजी के बगल में बैठी थीं, उनसे ब्रूनी के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछने लगीं जैसे कि क्या वे उनसे शादी करने वाले हैं और क्या कोई तारीख तय हुई है।

सोनिया याद करती हैं, 'राष्ट्रपति सरकोजी इस पूछताछ से बिल्कुल भी परेशान नहीं हुए, बल्कि वे अपनी लव लाइफ के बारे में बताने के लिए उत्सुक दिखे। वे उनके सभी सवालों का जवाब दे रहे थे और साथ ही लगातार अपने फोन पर कार्ला को मैसेज भी भेज रहे थे। ' बाद की एक यात्रा में, यह कपल एक साथ भारत आया और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी द्वारा आयोजित एक निजी डिनर में शामिल हुआ।

उस समय सरकोजी और ब्रूनी की शादी हो चुकी थी। सोनिया को याद है कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति अपनी पत्नी पर पूरी तरह फिदा थे; उनकी पत्नी यूरोप में एक मशहूर गायिका और गीतकार होने के साथ-साथ एक टॉप मॉडल भी थीं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

NMC की नई एडवाइजरी: फर्जी मेडिकल कॉलेजों से सावधान, एडमिशन से पहले ध्यान रखें यह बात

देश • अखिल भारतीय

NSG के ब्लैक कैट कमांडो को हीट स्ट्रोक से बचाएगी नाइको से बनी यूनिफॉर्म, 44 डिग्री तापमान में भी जवान रहेंगे सुरक्षित

देश • अखिल भारतीय

'महिलाएं NCW को समझें अपना मायका', राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर का बयान; बोलीं- हर साल आती हैं 1.5 लाख शिकायतें

देश • अखिल भारतीय

केरलम में हिंदू-मुस्लिम एकता के मिसाल बने दो मुस्लिम भाई, हिंदू महिला की चिता को दी मुखाग्नि

देश • अखिल भारतीय

एथनॉल मामले में गड़बड़ी मिली तो जांच का दायरा बढ़ाएगा केरलम

देश • अखिल भारतीय

'क्या महत्वाकांक्षी होना अपराध है?', प्रणब मुखर्जी की बेटी ने सोनिया गांधी के खुलासे पर किया पलटवार

देश • अखिल भारतीय

गांधी परिवार में कैसे आई थी दरार? मेनका से रिश्तों पर सोनिया ने किया बड़ा खुलासा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल