18 की उम्र में छोटी बहुरानी बनकर आईं मेनका संजय-राजीव के रिश्तों में कैसे काई दरार? डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोनिया गांधी की बहु प्रशिक्षित किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' मंगलवार 10 नवंबर को रिलीज हो गई।
अपनी इस किताब में सोनिया ने अपने और गांधी परिवार से जुड़ी कई यादों को सामने रखा है। इसी में से एक किस्सा छोटी बहुरानी मेनका का है। आइए आपको बताते हैं सोनिया और मेनका की मुलाकात और कैसे रिश्तों में आई खटास?
मेनका आनंद 18 साल की थीं, जब वह 'छोटी बहू' बनकर गांधी परिवार में आईं। 'बहुरानी' सोनिया गांधी के लिए घर में एक छोटी देवरानी का होना काफी अच्छा अनुभव था, लेकिन बाद में उनके रिश्ते खराब हो गए और संजय गांधी की पत्नी मेनका गांधी घर छोड़कर चली गईं। सोनिया गांधी ने मेनका के गांधी परिवार में आने और फिर धीरे-धीरे उनके बीच दूरियां बढ़ने की कहानी विस्तार से बताई है।
1973 के आखिर में, संजय गांधी की मुलाकात मेनका से हुई जो एक बहुत ही सुंदर और चुलबुली लड़की थीं, जो संजय से 10 साल छोटी थीं और उस समय नाबालिग थीं। सोनिया गांधी अपनी किताब में लिखती हैं कि एक साल के भीतर ही उनकी शादी हो गई और 18 साल की मेनका गांधी परिवार का हिस्सा बन गईं।
सोनिया लिखती हैं, 'मेनका बहुत ही जिंदादिल और बातूनी लड़की थीं, जो हमेशा जोश से भरी रहती थीं। शुरुआत में घर में एक छोटी देवरानी का होना बहुत अच्छा लगता था। कभी-कभी मुझे एमी आंटी के कमरे से उनकी हंसी सुनाई देती थी।
मैं वहां जाकर पूछती थी कि किस बात पर इतनी हंसी-मजाक हो रहा है और फिर वहीं बैठकर उनकी बातें सुनती थी। चाहे वह उनके दोस्तों के बारे में हों या किसी किताब के बारे में जिसे वह पढ़ रही होती थीं। ' वह आगे बताती हैं कि उनकी बेटी प्रियंका अक्सर अपनी चाची मेनका के कमरे में बैठी रहती थीं और उनकी सुनाई कहानियों में पूरी तरह खो जाती थीं।
गांधी लिखती हैं, 'लेकिन धीरे-धीरे घर का माहौल बदलने लगा और लोगों के बीच चिड़चिड़ाहट पैदा होने लगी। ' इसकी शुरुआत इस बात से हुई कि घर की दोनों बहुओं को किस नाम से बुलाया जाता था। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं