मंगलवार, 10 नवंबर 2026 05:25 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
देश अखिल भारतीय 11,267 व्यूज

'हमारे बिना नहीं हो सकता दोनों गुटों का मर्जर', एनसीपी विलय की अटकलों पर सीएम फडणवीस का बड़ा बयान

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 03:49 PM IST
'हमारे बिना नहीं हो सकता दोनों गुटों का मर्जर', एनसीपी विलय की अटकलों पर सीएम फडणवीस का बड़ा बयान

एनसीपी विलय पर शरद-सुनेत्रा पवार ही करेंगे अंतिम निर्णय। फडणवीस ने कहा, बिना हमारी सहमति विलय संभव नहीं। सुनेत्रा पवार की तुलना अजीत पवार से करना गलत।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि केवल एनसीपी नेता शरद पवार और सुनेत्रा पवार ही यह स्पष्ट कर सकते हैं कि नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुट आपस में विलय करेंग या नहीं। मुंबई में अपने आधिकारिक आवास 'वर्षा' पर दीवाली मिलन समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा, अगर शरद पवार और सुनेत्रा पवार विलय करने का फैलसा करते हैं, तो वे खुद आकर हमें बताएंगे, क्योंकि हमारी सहमति के बिना विलय नहीं हो सकता।

अभी तक उनमें से किसी ने भी हमें कुछ नहीं बताया है। यह बयान ऐसे समय में आया कि जब एनसीपी के दोनों गुटों के फिर से एक होने की अटकलें तेज हो गई हैं। हाल ही में, सुनेत्रा पवार के नेतृ्त्व वाली एनसीपी के कई नेताओं ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी।

हाल ही में सीने में संक्रमण के कारण शरद पवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब फडणवीस ने सुनेत्रा पवार के नेतृत्व की तुलना उनके दिवंगत पति अजीत पवार से करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने कहा कि ऐसी तुलना करना अनुचित होगा। उन्होंने बताया कि अजीत पवार के पास दशकों का राजनीतिक अनुभव था और उन्हें महाराष्ट्र की गहरी समझ थी।

उन्होंने कहा, अजीत दादा एक ऐसे नेता थे जो समय की कसौटी पर खरे उतरे थे। उन्हें महाराष्ट्र की बहुत अच्छी समझ थी और राज्य के बारे में गहरी जानकारी थी। सुनेत्रा पवार अभी परिस्थितियों खुद को ढाल रही हैं।

उनकी तुलना अजीत दादा से करना गलत होगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि एनसीपी के अन्य वरिष्ठ नेता मिलकर पार्टी का कामकाज संभाल रहे हैं। अजीत पवार, जो उपमुख्यमंत्री और एनसीपी अध्यक्ष थे, का 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था।

इसके बाद सुनेत्रा पवार ने पार्टी अध्यक्ष का पद संभाला और महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री बनीं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

'क्या महत्वाकांक्षी होना अपराध है?', प्रणब मुखर्जी की बेटी ने सोनिया गांधी के खुलासे पर किया पलटवार

देश • अखिल भारतीय

गांधी परिवार में कैसे आई थी दरार? मेनका से रिश्तों पर सोनिया ने किया बड़ा खुलासा

देश • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में दीवाली पर आतिशबाजी से 74 लोगों की आंखों की रोशनी पर संकट, अस्पतालों में मची चीख-पुकार

देश • अखिल भारतीय

रेलवे स्टेशन पर कुली-व्हीलचेयर की टेंशन खत्म, अब घर बैठे कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग; क्या है प्रक्रिया?

देश • अखिल भारतीय

'मैं डर से कांपने लगती थी। ', सोनिया ने अपनी किताब में इंदिरा गांधी के गुस्से के बारे में और क्या बताया?

देश • अखिल भारतीय

बियर से लेकर व्हिस्की तक। हर घूंट में बन रहा रिकॉर्ड, शराब पीने के मामले में भारतीयों ने दुनिया को पीछे छोड़ा

देश • अखिल भारतीय

'अब प्रधानमंत्री बदलने का समय आ गया है। ' 2010 में प्रणब मुखर्जी के इस सुझाव से हैरान रह गई थीं सोनिया गांधी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल