मंगलवार, 10 नवंबर 2026 05:27 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
देश अखिल भारतीय 11,656 व्यूज

बेंगलुरु में दीवाली पर आतिशबाजी से 74 लोगों की आंखों की रोशनी पर संकट, अस्पतालों में मची चीख-पुकार

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 03:40 PM IST
बेंगलुरु में दीवाली पर आतिशबाजी से 74 लोगों की आंखों की रोशनी पर संकट, अस्पतालों में मची चीख-पुकार

बेंगलुरु में दिवाली के दौरान पटाखों से 74 लोगों की आंखों में चोटें आईं। चोट के कारण कुछ लोगों को सर्जरी भी करानी पड़ी। पटाखे की वजह से लोगों की आंख में लगी चोट (AI जेनरेटेड फोटो) बेंगलुरु में दिवाली पर पटाखों से 74 लोगों की आंखें घायल हुईं।

मिंटो और नारायण नेत्रालय में बच्चों सहित कई मरीज भर्ती। डॉक्टरों ने पटाखों से सावधानी और सुरक्षात्मक चश्मा पहनने की सलाह दी। डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु।

बेंगलुरु में दीवाली के दौरान आंख में चोट लगने के कई मामले सामने आए हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि शहर के मिंटो ऑप्थैल्मिक अस्पताल और नारायण नेत्रालय में पटाखे से आंखों में चोट लगने के करीब 74 मामले सामने आए हैं। इनमें बच्चे और आसपास मौजूद लोग भी शामिल हैं।

मिंटो ऑप्थैल्मिक अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक, 6 से 9 नवंबर के बीच वहां पटाखे से आंखों में चोट लगने वाले 28 मरीजों का इलाज किया गया, जिनमें 10 बच्चे और 18 वयस्क शामिल थे। इन 28 मामलों में से 11 लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि 17 लोगों को गंभीर चोटें लगीं। जानकारी सामने आई कि इनमें 12 वे मरीज थे, जिन्हें खुद पटाखे जलाते समय चोट लगी, जबकि बाकी 16 लोग आसपास मौजूद होने के कारण घायल हुए।

इलाज कराने वाले मरीजों में से 25 बेंगलुरु के थे, जबकि एक-एक मरीज डोड्डाबल्लापुरा, मैसूरु और रायचूर से थे। 9 नवंबर तक के आंकड़ों का हवाला देते हुए अस्पताल ने बताया कि जिन पटाखों से चोटें लगीं, उनमें बिजली, एटम बम, स्काई शॉट्स और लक्ष्मी पटाखे शामिल थे। राजाजीनगर स्थित नारायण नेत्रालय के आंकड़ों , 7 नवंबर से 10 नवंबर की सुबह 11 बजे तक 46 मरीजों का इलाज किया गया, जिनमें 25 बच्चे शामिल थे।

इनमें से 16 लोग आसपास मौजूद होने के कारण घायल हुए, जबकि 30 लोगों को खुद पटाखे जलाते समय चोट लगी। 44 मरीजों का इलाज दवाओं से किया गया, जबकि एक मरीज की कॉर्निया फटने (कॉर्नियल टियर) के कारण सर्जरी की गई। वहीं एक अन्य मरीज को भी कॉर्निया फटने के कारण सर्जरी कराने की सलाह दी गई है।

नारायण नेत्रालय के निदेशक डॉ. नरेन शेट्टी ने माता-पिता को सलाह दी है कि वे बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें और उन्हें पटाखों से सुरक्षित दूरी पर रखें। उन्होंने लोगों को यह भी सलाह दी कि त्योहार मनाते समय आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा पहनें, ताकि आंखों में चोट लगने का खतरा कम हो सके।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

'क्या महत्वाकांक्षी होना अपराध है?', प्रणब मुखर्जी की बेटी ने सोनिया गांधी के खुलासे पर किया पलटवार

देश • अखिल भारतीय

गांधी परिवार में कैसे आई थी दरार? मेनका से रिश्तों पर सोनिया ने किया बड़ा खुलासा

देश • अखिल भारतीय

'हमारे बिना नहीं हो सकता दोनों गुटों का मर्जर', एनसीपी विलय की अटकलों पर सीएम फडणवीस का बड़ा बयान

देश • अखिल भारतीय

रेलवे स्टेशन पर कुली-व्हीलचेयर की टेंशन खत्म, अब घर बैठे कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग; क्या है प्रक्रिया?

देश • अखिल भारतीय

'मैं डर से कांपने लगती थी। ', सोनिया ने अपनी किताब में इंदिरा गांधी के गुस्से के बारे में और क्या बताया?

देश • अखिल भारतीय

बियर से लेकर व्हिस्की तक। हर घूंट में बन रहा रिकॉर्ड, शराब पीने के मामले में भारतीयों ने दुनिया को पीछे छोड़ा

देश • अखिल भारतीय

'अब प्रधानमंत्री बदलने का समय आ गया है। ' 2010 में प्रणब मुखर्जी के इस सुझाव से हैरान रह गई थीं सोनिया गांधी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल