मंगलवार, 10 नवंबर 2026 02:31 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 27°C
देश अखिल भारतीय 19,553 व्यूज

बियर से लेकर व्हिस्की तक। हर घूंट में बन रहा रिकॉर्ड, शराब पीने के मामले में भारतीयों ने दुनिया को पीछे छोड़ा

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 01:01 PM IST
बियर से लेकर व्हिस्की तक। हर घूंट में बन रहा रिकॉर्ड, शराब पीने के मामले में भारतीयों ने दुनिया को पीछे छोड़ा

दुनिया के बड़े बाजारों में शराब की खपत घटने के बावजूद, भारत में 2026 की पहली छमाही में शराब की खपत में 10% की वृद्धि दर्ज की गई है। भारत में शराब की खपत 10% बढ़ी, वैश्विक गिरावट के विपरीत। बियर की बिक्री में 16% और नॉन-अल्कोहलिक बियर में 25% उछाल।

युवा आबादी, बेहतर जीवनशैली भारत में वृद्धि के प्रमुख कारण। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े शराब बाजारों अमेरिका और चीन में लोग शराब से दूरी बना रहे हैं, लेकिन भारत में इसका बिल्कुल उल्टा नजारा देखने को मिल रहा है।

साल 2026 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून में भारत में शराब की खपत 10% बढ़ गई है। ड्रिंक्स रिसर्च फर्म IWSR की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के 21 बड़े बाजारों में भारत की ग्रोथ सबसे तेज रही। राहत की बात यह है कि दुनिया भर में जहां शराब का बाजार कमजोर पड़ रहा है, वहीं भारत में हर कैटेगरी की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है।

देखा जाए तो अगर अमेरिका और चीन को हटा दें, तो बाकी देशों में कुल मिलाकर सिर्फ 1% की ही ग्रोथ हुई है। ऐसे में भारत का 10% की रफ्तार से आगे बढ़ना पूरी दुनिया के शराब कारोबारियों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि ग्रोथ चार्ट में भारत सबसे ऊपर है, जिसके बाद इन देशों का नंबर आता है।

इसके अलावा मेक्सिको और थाईलैंड में भी बढ़त दर्ज की गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर लोग अब अपनी सेहत को लेकर ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। इसके अलावा, GLP-1 वजन घटाने वाली दवाओं का इस्तेमाल, महंगाई और अमेरिका-चीन की आर्थिक अनिश्चितताओं की वजह से वहां लोग शराब से दूर हो रहे हैं।

इसके उलट, भारत में युवाओं की बढ़ती आबादी, बेहतर होती लाइफस्टाइल और हर ड्रिंक कैटेगरी में बढ़ती पसंद के कारण बाजार लगातार मजबूत हो रहा है। IWSR के एमडी मार्टेन लोडेविजक्स का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैलने वाली ग्लोबल ब्रांड्स के लिए भारत अब दुनिया के सबसे अहम बाजारों में से एक बन चुका है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

रेलवे स्टेशन पर कुली-व्हीलचेयर की टेंशन खत्म, अब घर बैठे कर सकेंगे ऑनलाइन बुकिंग; क्या है प्रक्रिया?

देश • अखिल भारतीय

'मैं डर से कांपने लगती थी। ', सोनिया ने अपनी किताब में इंदिरा गांधी के गुस्से के बारे में और क्या बताया?

देश • अखिल भारतीय

'अब प्रधानमंत्री बदलने का समय आ गया है। ' 2010 में प्रणब मुखर्जी के इस सुझाव से हैरान रह गई थीं सोनिया गांधी

देश • अखिल भारतीय

'तुरंत एक्शन लेना बहुत जरूरी', दिल्ली-NCR में वाहनों से बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; मांगा एक्शन प्लान

देश • अखिल भारतीय

'मां को करियर और बच्चे में से किसी एक को चुनने की जरूरत नहीं', कर्नाटक हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

देश • अखिल भारतीय

'बिलकुल नहीं' से 'ठीक है' और फिर 'No' तक। सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था पीएम का पद

देश • अखिल भारतीय

तमिलनाडु: होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में हादसा, ETP टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल